फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Controversy over Kanda in BJP: Now Union Minister Manohar Lal said - Will support Gopal Kanda and make him win

भाजपा में कांडा पर कंट्रोवर्सी: अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- गोपाल कांडा को समर्थन कर जितवाएंगे

Thu, 19 Sep 2024 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गठबंधन से इन्कार कर चुके हैं। वहीं गोपाल कांडा भी समर्थन लेने से मना कर चुके हैं। दूसरी ओर रोहतक में शीला बाईपास के पास निजी होटल में ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने समर्थन देने की बात कही है। 

विज्ञापन
Controversy over Kanda in BJP: Now Union Minister Manohar Lal said - Will support Gopal Kanda and make him win
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा में सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोपाल कांड को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है। केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि चुनाव में गोपाल कांडा का समर्थन कर जितवाएंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली दो दिन पहले मीडिया के सामने कांडा से किसी तरह के गठबंधन से इन्कार कर चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल वीरवार को सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से शीला बाईपास के नजदीक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में कोई भी असमंजस की स्थिति नहीं है। आज के दिन भाजपा उनके समर्थन में है।
विज्ञापन


सिरसा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन ले लिया था वापस
भाजपा ने सिरसा विधानसभा सीट से रोहतास जांगड़ा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन 12 सितंबर को नामांकन वापसी के अंतिम दिन पार्टी प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था। जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि गोपाल कांडा से कोई गठबंधन नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को बुलाकर पूछा जाएगा कि नामांकन वापस क्यों ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैथल से सर्व ब्राह्मण सभा के महासचिव विजय शर्मा, युवा सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित ईश्वर शर्मा, रोहतक से ललित कौशिक, ओमकार पराशर, कपिल कौशिक, करनाल से जिला अध्यक्ष सुशील गौतम, चरखी दादरी से प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अजय कौशिक, हिसार से ब्राह्मण सभा संरक्षक राजकुमार भारद्वाज, फतेहाबाद से डॉक्टर राकेश शर्मा और भिवानी से सिलक राम सहित ब्राह्मण समाज के अन्य लोगों ने भाजपा में आस्था व्यक्त की।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापसी पर कहा था कि संगठन का आदेश है और कांग्रेस को हराना है। वहीं किसी को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। 

अशोक तंवर भी पहुंचे थे साथ
सोमवार को रोहताश जांगड़ा पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और नामांकन वापस लिया था। रोहताश जांगडा ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर उन्होंने यह फैसला लिया है। पार्टी किसका समर्थन करेगी और किसका नहीं, यह हाईकमान तय करेगा।

अशोक तंवर बोले- मतों का विभाजन रोकना जरूरी, हलोपा के समर्थन की कही बात
भाजपा नेता व पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा विधानसभा सीट में मतों का विभाजन रोकना जरूरी है, ताकि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने। पार्टी ने हमारे उम्मीदवार रोहताश जांगडा का नामांकन वापस करवाया है। उन्होंने कहा कि हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा ने हमारी सरकार को पांच साल समर्थन दिया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी और मुझे निजी तौर पर समर्थन दिया था। पार्टी के कार्यकर्ता गोपाल कांडा का समर्थन करेंगे और उन्हें मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके बाद भाजपा से टिकट की दावेदारी रखने वाले अमन चोपड़ा ने शायराना अंदाज में अपना दर्द बयां किया।

मैंने कोई भाजपा से समर्थन नहीं मांगा, इनेलो और बसपा से है गठबंधन : गोपाल कांडा
सिरसा के निरंतर बदल रहे राजनीतिक समीकरणों को लेकर सोमवार देर शाम को हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्होंने कोई समर्थन नहीं मांगा था। न ही भाजपा के नेताओं का कोई फोन आया है और न ही कोई आदमी मेरे कार्यालय में आया है। हलोपा का गठबंधन इनेलो और बसपा के साथ है। 

उन्होंने कहा कि वे दो दिन से कथा में व्यस्त थे। ऐसे में कई भ्रामक प्रचार उनके खिलाफ किए जा रहे हैं। लोग पुराने वीडियो अपलोड कर किसान विरोधी बता रहे हैं। आज भी गांवों में जाकर पूछ लो, कितना सम्मान किसान भाइयों का करते हैं। किसान हितैषी पार्टी इनेलो के साथ गठबंधन किया है। बसपा भी गठबंधन में हमारे साथ है। यह एक मजबूत गठबंधन है। जो कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा में बहन मायावती की रैली भी करवाएंगे और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का भी स्वास्थ्य ठीक हुआ तो जनता से मिलेंगे।

गोपाल कांडा से बातचीत करेंगे, समर्थन लिया है तो आगे विचार करूंगा : अभय चौटाला
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से दूर रहकर जो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, उन सब से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोपाल कांडा को समर्थन दिया है, उसने लिया है या नहीं लिया है, यह देखने वाली बात है। इस पर जरूर विचार-विमर्श करेंगे। यूं तो कोई भी कुछ भी कह देगा। कल को कोई कांग्रेसी एक आध भाजपा के पदाधिकारी की जेब में पांच-दस रुपये डालकर कहलवा देगा कि अभय चौटाला को समर्थन दे दिया। यह सब बदनाम करने के लिए किया जाता है। इस मामले में गोपाल कांडा से बातचीत करूंगा। हलोपा नेता गोपाल कांडा कहेंगे कि बीजेपी से उन्होंने समर्थन लिया तो विचार करूंगा। बातचीत के बाद ही फैसला लूंगा।

सारे लोग पहले से ही एक, सब किसान विरोधी : गोकुल सेतिया
भाजपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने कहा कि सारे लोग पहले से ही एक थे। सभी किसान विरोधी है और किसानों के खिलाफ ही काम किए हैं। यह जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे थे। भाजपा के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को तय करना है कि अब उन्हें आगे क्या करना है। भाजपा ने अपनी टीम पर ही विश्वास नहीं दिखाया। एक बुजुर्ग आदमी को पहले उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया। आज नाम वापस करवाकर उनका अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed