फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contractual worker going on strike in PGI Rohtak

PGI रोहतक में कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल: तख्तियां लेकर खोला मोर्चा, सभी सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी

Mon, 13 Jan 2025 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारियों ने पीजीआई प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। मांगे पूरी न होने पर सभी सेवाएं पूरी तरह बंद करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन
Contractual worker going on strike in PGI Rohtak
हड़ताल पर पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारी पिछले काफी समय से खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी नहीं होने के चलते हड़ताल शुरू की गई है। यही नहीं, हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सभी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त करते हुए कर्मचारियों को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत संस्थान के काफी कर्मचारी रोजगार निगम में शामिल कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को अब भी ठेकेदार के तहत काम करना पड़ रहा है। प्रशासन से बार-बार आग्रह करने पर भी हमें एचकेआरएन में शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी आहत हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। सभी कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर चढ़ाया जाए। पीजीआई के विजय पार्क में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार से अपील है अगर किसी भी कर्मचारी की जान और माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार और पीजीआई प्रशासन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed