फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contractual employees will get arrears from 2021, consensus reached on 7 demands

Rohtak News: अनुबंधित कर्मचारियों को 2021 से मिलेगा एरियर, 7 मांगों पर बनी सहमति

Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Contractual employees will get arrears from 2021, consensus reached on 7 demands
20सीटीके27.पीजीआई ​स्थित विजय पार्क में प्रदर्शन के समापन से पहले मांगों को लेकर हुंकार भरते अन
पीजीआईएमएस में हड़ताल के चलते धरने पर बैठे 1300 आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। उनकी सोमवार को पीजीआई के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें 7 मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। अमर उजाला ने अनुबंधित कर्मचारियों की समस्या को निष्पक्षता और प्राथमिकता के साथ उठाया है।
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एचकेआरएन में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 जनवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी, जो सोमवार तक चली। 20 जनवरी को अधिकारियों के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि, अभी एचकेआरएन में शामिल करने की मांग पर विचार चल रहा है। चेतावनी भी दी कि जिन मांगों पर सहमति बनी है, उनको पूरा नहीं किया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई के बैरर (कर्मचारी) ने बताया कि चांद कुमार प्रशासन ने उनकी सात मांग पूरी कर दी है। इसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी। सोमवार को उनकी पीजीआई के एमएस व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, आश्वासन दिया कि एचकेआरएन में कर्मचारियों को शामिल करने पर भी फोकस रहेगा और जल्द ही शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







इन मांगों पर बनी सहमति
- हटाए 14 कर्मचारियों को फिर से लगाया जाएगा।
- सीएल, ईएल व आरएच की मांग मान मानी गई है।
-वर्ष 2021 से रुकी वेतन बढ़ोतरी को अब एरियर के साथ दिया जाएगा, तनख्वाह बढ़ी हुई दी जाएगी।
-कर्मचारियों कि हाजिरी सेल-3 से प्रमाणित कि जाएगी।
-अटेंडेंस न लगने पर जो तनख्वाह कटती थी, अब नहीं कटेगी, वेतन कटने की सूरत में तनख्वाह डिपार्टमेंट से लिखवाकर पूरी दी जाएगी।
-कर्मचारियों को ठेकेदार की ओर से अनुभव प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
-डिपार्टमेंट की तरफ से शिकायत आने पर ही कार्रवाई की जाएगी, किसी को कर्मचारी को नाजायज तंग नहीं किया जाएगा।
-कर्मचारियों को जल्द एचकेआरएन पोर्टल पर पोर्ट किया जाएगा व कुछ मांगों पर मौखिक सहमति भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed