फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contract employees have headed to Chandigarh.

Rohtak News: अनुबंधित कर्मचरियों ने चंडीगढ़ का किया रुख

Fri, 12 Dec 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Contract employees have headed to Chandigarh.
49-कुरुक्षेत्र जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे अनुबं​​धित कर्मचारी। संवाद
रोहतक। पीजीआई अनुबंधित कर्मचारियों ने एक बार फिर अपना रुख कुरुक्षेत्र कर लिया है। अनुबंधित कर्मचारियों को बुधवार देर रात मेडिकल मोड़ स्थित पार्क में नहीं बैठने दिया गया। यहां से इन्हें पुलिस लाइन के पास लाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद सभी पैदल रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से सभी चंड़ीगढ़ जाएंगे। अनुबंधित कर्मचारी महेश ने बताया कि खुद को एचकेआरएन में शामिल कराने की मांग को लेकर वह लगातार संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से पुलिस ने उठाकर रोहतक पुलिस लाइन के पास छोड़ दिया। पुलिस लाइन से चलकर सभी मेडिकल मोड़ पार्क पहुंचे। यहां भी कर्मचारियों को नहीं बैठने दिया गया। इसके चलते सभी पैदल रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से सभी ट्रेन से वापस कुरुक्षेत्र जाएंगे। वहीं अपना धरना प्रदर्शन करेंगे। कमेटी बातचीत के बाद आगे का फैसला लेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed