{"_id":"68a4d240b3d694c43d02a1f3","slug":"contaminated-water-filled-in-the-street-due-to-sewer-overflow-rohtak-news-c-17-roh1020-711468-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर ओवरफ्लो से गली में भरा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर ओवरफ्लो से गली में भरा दूषित पानी
Wed, 20 Aug 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में पानी की समस्या दिखाते वार्ड नं 11 के नागरिक। संवाद
कलानौर। वार्ड नं 11 में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गली में पानी भर गया है। मंगलवार को निगाना मोड़ पर स्थित वाल्मिकी मोहल्ला के लोगों ने एकत्रित होकर पानी निकासी की गुहार लगाई।
जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व कष्ट निवारण बैठक के सदस्य गुलशन दुआ ने बस्ती का निरीक्षण किया। लोगों ने उनको बताया कि कुछ दिनों से गली में गंदा पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से मच्छर-मक्खी पैदा हो रहे हैं।
बीमारियां फैल रही है। कुछ घरों के लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। कुछ लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। गुलशन दुआ ने बस्ती के लोगों की शिकायत पर जल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि कलानौर के सीवर बैक मार चुके हैं। ऐसे में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। देर रात तक गली से पानी निकल जाएगा। वहीं, नगर पालिका कर्मचारियों ने भी गली का मुआयना करके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।