फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Consumption of two lakh electricity units increased due to increase in temperature

Rohtak News: तापमान बढ़ने से दो लाख बिजली यूनिट की खपत बढ़ी

Sat, 23 Mar 2024 05:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 23 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Consumption of two lakh electricity units increased due to increase in temperature
रोहतक। ठंड की विदाई होने लगी है। एक सप्ताह में तापमान तीन डिग्री बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे बिजली की खपत रोजाना दो लाख यूनिट बढ़कर अब 50 लाख हो गई है। दबाव बढ़ने से बिजली निगम न केवल अघोषित कट लगा रहा है, बल्कि ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से फ्यूज और जंफर उड़ने की शिकायत आने लगी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक हर रोज कंट्रोल रूम में रोजाना 150 से 200 ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। इनमें से ज्यादातर शिकायत सेक्टर और शहर के पुराने इलाके से आ रही हैं। शिकायतों में फ्यूज के उड़ने से उन पर कार्बन जमने व जंफर के टूटने से घंटों तक लाइट न आने की शिकायतें हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए रोजाना मरम्मत कार्य भी कर रहा है, जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड है, वहां पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, ताकि लोड बढ़ने पर कट न लग सके। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी जिन ट्रांसफार्मरों पर ज्यादा लोड है उन ट्रांसफार्मरों की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा ताकि ग्रामीण इलाकों को भी निर्बाध बिजली मिल सके।
विज्ञापन

एक ही क्षेत्र से आ रहीं 20 से ज्यादा शिकायतें
अगर किसी क्षेत्र में बिजली एक घंटे से ज्यादा चली जाती है तो उसी क्षेत्र की 20 से ज्यादा लोगों की शिकायतें एक ही समस्या के लिए आनी शुरू हो जाती हैं। इस कारण से भी कंट्रोल रूम में शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इस तरह की शिकायतें बिजली कर्मचारियों के सिर का दर्द बनी हुई हैं, क्योंकि एक ही बात का जवाब हर शिकायतकर्ता को बार-बार देना पड़ता है। ऐसे में कुछ उपभोक्ताओं को आश्वासन भी देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








इन क्षेत्रों में ज्यादा रहती है बिजली कट की समस्या

शहर की कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, सेक्टर 4, सेक्टर 2, खोखराकोट, डेयरी मोहल्ला, माता दरवाजा, तेज कॉलोनी, पटवार खाना, गांधी नगर, गनीपुरा बैंक कॉलोनी सर्कुलर रोड समेत कई काॅलोनियों में भी बिजली के कट लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।



उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए मरम्मत कार्य समेत ट्रांसफार्मरों की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते कुछ एरिया में ब्रेक डाउन लिया जाता है, जिनकी सूचना भी उपभोक्ताओं तक पहुंचा दी जाती है। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली के कटों से भी राहत मिलेगी।
रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed