फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction work of synthetic track inaugurated

Rohtak News: सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Construction work of synthetic track inaugurated
फोटो : 41राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे विधा - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नारियल फोड़कर किया। ट्रैक के निर्माण पर 9.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पूर्व स्टेडियम में खेल अधिकारी और कोच ने विधायक का स्वागत किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गत दिनों इसी स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की थी। आज सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का शुभारंभ कर दिया गया। ट्रैक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह माह के भीतर इस ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली व बड़े शहरों की तर्ज पर यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। यह ट्रैक रेवाड़ी के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।उन्होंने कहा कि स्टेडियम का मुख्य द्वार बनवाया जाएगा। राव तुलाराम की प्रतिमा लगेगी। हाई मास्क लाइट समेत अन्य खेल सुविधाओं पर पूरा ध्यान है। जल्द ही तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे इन सुविधाओं को लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक मंगला, संजय चौहान, कोच चरण सिंह यादव, रोशनलाल, खेल अधिकारी व कोच मौजूद रहे।


खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक आठ लेन का 400 मीटर का होगा। ट्रैक के निर्माण, समतलीकरण, ड्रेसिंग, रेलिंग पर 9 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये खर्च होंगे। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने पर यहां जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी। जिले के अलावा महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी यहां आकर अभ्यास कर सकेंगे। जिले के खिलाड़ियों को गुरुग्राम या अन्य जगह अभ्यास करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सिंथेटिक ट्रैक बनने से बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed