{"_id":"6b034698959eaa30860657eb","slug":"construction-site-on-gohana-road-sealed-for-violation-of-pollution-norms-rohtak-news-c-17-roh1019-957652-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर गोहाना रोड पर निर्माण स्थल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर गोहाना रोड पर निर्माण स्थल सील
विज्ञापन
रोहतक। जिले की हवा लगातार खराब हो रही है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 24 अंकों का उछाल दर्ज हुआ और औसत एक्यूआई 249 तक पहुंच गया। शनिवार को भी एक्यूआई में 56 अंकों की बढ़ोतरी हुई थी और यह 225 पर पहुंचा था।
बढ़ते एक्यूआई और नियमों के उल्लंघन पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती शुरू की है। क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश ने बताया कि शनिवार को गोहाना रोड पर नियम तोड़कर चल रहे निर्माण स्थल को सील किया गया। बोर्ड ने करीब 17 एकड़ भूमि पर हो रहा निर्माण कार्य बंद कराया। उन्होंने कहा कि आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों पर ठोस कार्रवाई होगी।
सुबह-शाम बढ़ रही ठंडक, दिनभर धूप
जिले में सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है और हल्की धुंध भी छा रही है, जो धूप निकलते ही गायब हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने और सुबह-शाम हल्की धुंध छाने की संभावना है।