फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of two-lane flyover on JLN-BSB's siphon will start from November

जेएलएन-बीएसबी के साइफन पर नवंबर से शुरू होगा टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण

Tue, 21 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of two-lane flyover on JLN-BSB's siphon will start from November
जेएलएन-बीएसबी पर स्थित साइफन पर नवंबर से टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस दौरान दिल्ली से शहर की ओर आने वाले फ्लाईओवर पर आवागमन होगा। मार्ग पर जाम न लगने देने के लिए अफसरों को बेहतर इंतजाम करने होंगे। निर्माण कार्य के लिए अक्तूबर में टेंडर जारी किया जाएगा। फ्लाईओवर 15.83 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। पंचकूला स्थित मुख्यालय से इसकी स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन

राजीव चौक से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) व भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहरों पर 250 मीटर का टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण होना है। फ्लाईओवर की डिजाइन भी बनवाई जा रही है। डिजाइन फाइनल होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन साइफन के ऊपर से गुजरते हैं हजारों हल्के व भारी वाहन
जिस साइफन पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है, उससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में हल्के व भारी वाहन गुजरते हैं। इसकी वजह से साइफन के धंसने से गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने बीएंडआर को पत्र लिखकर साइफन के धंसने की आशंका जताई थी। वहीं, फ्लाईओवर बनाने की भी बात कही थी। इस पर बीएंडआर ने साइफन पर टू-लेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव पंचकूला मुख्यालय भेजा, जहां से निर्माण कार्य के लिए 15.83 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ा जाएगा साइफन
अफसरों ने बताया कि नहरों में अक्सर ऐसी कोई चीज बहकर आ जाती है, जो साइफन में फंस जाती है। इससे नहर के पानी का बहाव रुक जाता है। जब साइफन को तोड़ दिया जाएगा तो पानी के बहाव में कोई अवरोध नहीं रहेगा।

नवंबर से एक ही फ्लाईओवर से होगा आवागमन
फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होते ही साइफन के ऊपर से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के ओमैक्स सिटी की तरफ कट लगाकर वाहनों का सुरक्षित आवागमन कराया जाएगा। इस दौरान नवंबर से एक ही फ्लाईओवर से आवागमन हो सकेगा।
दिल्ली बाईपास मार्ग पर टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर में शुरू हो जाएगा। अक्तूबर में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-अरुण कुमार, एसडीओ बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed