फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of the stalled drain in Chamariya has resumed; police removed the villagers.

Rohtak News: चमारिया में बंद पड़ा नाली का निर्माण शुरू, पुलिस ने हटाए ग्रामीण

Sat, 04 Jul 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Construction of the stalled drain in Chamariya has resumed; police removed the villagers.
41-गांव चमारिया में नाले की खुदाई का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन

रोहतक। चमारिया गांव में बंद पड़े नाली के निर्माण कार्य को दोबारा से प्रशासन ने चालू कराया। विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने कहासुनी के बाद समझाकर हटाया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। गांव में सरपंच सुमन की ओर से नाले की खोदाई कराई जा रही है। मकान के आगे नाले की सीमा को लेकर झगड़ा चल रहा था। पंचायत ने प्रशासन को अवगत कराया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार विजेंद्र व एसएचओ सदर सुरेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचायत की ओर से नाले की खोदाई दोबारा शुरू कराई गई तो ग्रामीणों ने विरोध किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तरफ से पुलिस बल की मदद से नाले के निर्माण के लिए जगह खाली कराई गई। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed