फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of temple on the lines of Ayodhya's Ram Mandir begins in Gokarna Dham

Rohtak News: गोकर्ण धाम में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मंदिर का निर्माण शुरू

Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of temple on the lines of Ayodhya's Ram Mandir begins in Gokarna Dham
19सीटीके40...गोकर्ण तीर्थ धाम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए शिला पूजन करते महामंडलेश्वर बाबा
रोहतक। गोकर्ण तीर्थ धाम में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण की विधिवत शुरुआत हो गई है। इस पवित्र कार्य का शुभारंभ महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने शिला पूजन से किया। यहां पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर मौजूद रहे। उन्होंने महामंडलेश्वर के साथ नारियल तोड़कर निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि गोकर्ण तीर्थ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर बनने से उन श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो अयोध्या नहीं जा सकते। महामंडलेश्वर ने शिला पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पूजा भगवान का आशीर्वाद पाने का माध्यम है। इससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिलान्यास के दौरान भगवान गणेश, नवग्रहों और क्षेत्रपाल की पूजा के साथ भूमि शुद्धिकरण के लिए मंत्र जाप व हवन किया गया। मंदिर निर्माण में धौलपुर से लाए गए पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed