फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of new railway building in Rohtak, DRM inspected railway station

रोहतक में रेलवे के नए भवन का निर्माण: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Fri, 15 Sep 2023 03:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Sep 2023 03:24 PM IST
सार

डीआरएम सुखविंदर सिंह ने कर्मचारियों के साथ रेलवे कॉलोनी का भी दौरा किया। रेलवे कॉलोनी में मिलने वाली खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा नए रेलवे भवन के लेआउट प्लान में कुछ खामियां मिलने के कारण उसे जल्द से जल्द दूर करवाने की मांग की।

विज्ञापन
Construction of new railway building in Rohtak, DRM inspected railway station
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे डीआरएम सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन न्यू भवन निर्माण के बीच में आने वाले वृक्षों को न काटने की नसीहत दी। साथ की साथ रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का निरीक्षण भी किया। यूनियन के पदाधिकारियो ने अपनी मांगों का मांग पत्र डीआरएम को सौंपा।

विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए
डीआरएम सुखविंदर सिंह ने कर्मचारियों के साथ रेलवे कॉलोनी का भी दौरा किया। रेलवे कॉलोनी में मिलने वाली खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा नए रेलवे भवन के लेआउट प्लान में कुछ खामियां मिलने के कारण उसे जल्द से जल्द दूर करवाने की मांग की। ताकि निर्माण के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए और निर्माण कार्य सुचारू रूप से चला रहे। स्टेशन के बाहर लगी दुकानों द्वारा किया गया एक्रोचमेंट को लेकर भी अधिकारियों को आदेश दिए की एक्रोचमैंट को जल्द से जल्द हटाया जाए। ताकि यात्रियों को आने जाने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


ट्रैकमैन को वरीयता के अनुसार काम करने के आदेश दिए जाए
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव विजेंद्र कौशिक ने डीआरएम को मांग पत्र सोते हुए कहा कि रेलवे में दुर्घटना का एक मुख्य कारण यह रहा की जो ट्रैकमैन कर्मचारी वह वीर्यता के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। शाखा के अधीन आने वाले कर्मचारियों को वरीयता के अनुसार ही कार्य करवाने के आदेश जारी किए जाएं। एस एंड टी स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर लागू करवाया जाए। ज्यादातर गेटों पर जिन कर्मचारियों की 12 घंटे की ड्यूटी है उसे 8 घंटे की की जाए। रात्रि के समय ट्रैकमैन की सुरक्षा के लिए हैवी टॉर्च का इंतजाम भी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed