फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of CC road from Delhi Bypass to Tiliyar Chowk begins

Rohtak News: दिल्ली बाईपास से तिलियार चौक तक सीसी की सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 31 Dec 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Construction of CC road from Delhi Bypass to Tiliyar Chowk begins
रोहतक। पिछले सवा महीने से दिल्ली बाईपास से तिलियार चौक तक खोदी गई सड़क का निर्माण शुरू होने से आसपास की करीब 30 हजार की आबादी को फायदा मिलने वाला है। इस बार लोक निर्माण विभाग सीसी की सड़क बना रहा है ताकि सड़क के बार-बार टूटने की नौबत न आ सके। क्योंकि यहां पर सड़क का लेवल नीचा होने के कारण पानी भरता था और सड़क बार-बार टूट जाती थी। इसी समस्या से निपटने के लिए यहां सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली यह मुख्य सड़क है। इस सड़क के आसपास ओमैक्स सिटी, गढ़ी बोहर, अस्थल बोहर, माजरा व मस्तनाथ नगर की करीब 30 हजार आबादी को इससे आवागमन में फायदा मिलेगा। क्योंकि दिल्ली जाने वाली यह सड़क वनवे होने के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। इस पर आसपास के लोगों ने एक बार नहीं, कई बार लोक निर्माण विभाग को शिकायत भी की, लेकिन एनजीटी की गाइडलाइन के चलते इस पर निर्माण नहीं किया जा रहा था। सड़क को उखाड़ने के बाद से यहां रोजाना धूल के गुबार बनकर हवा में उड़ते रहते थे। इससे गांव से दूध लेकर आने वाली महिलाओं को भी आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी से निकलने को मजबूर थे वाहन चालक
सड़क पर उड़ने वाली धूल से बचने के लिए ज्यादातर वाहन चालक ओमैक्स सिटी से निकलकर बाहर आउटर से निकलते थे। ऐसे में ओमैक्स निवासियों को भी वाहनों की तादाद बढ़ने से परेशानियां झेलनी पड़ती थी। इससे बाहर खेलने वाले बच्चे भी वाहनों के डर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन एक हफ्ते में बनकर तैयार होने वाली सीसी की सड़क से काफी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बार-बार सड़क टूटने से बचने के लिए यहां सीसी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है ताकि वाहन चालकों को आवागमन में कोई समस्या न आए। तिलियार चौक तक यह सड़क बनाई जाएगी।
- नरेंद्र सिंगरोह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed