फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction material found lying in the open, show cause notice to HSVP

Rohtak News: खुले में पड़ी मिली निर्माण सामग्री, एचएसवीपी को कारण बताओ नोटिस

Sat, 16 Nov 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Construction material found lying in the open, show cause notice to HSVP
फोटो 69 : सेक्टर 6 में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री।
बहादुरगढ़। बढ़ते प्रदूषण को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूरी तरह सख्त हो गया है। शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों और ग्रैप 3 के नियमों का पालन न करने पर नोटिस दिए हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को सेक्टर 6 में अनेक निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को वहां पर खुले में निर्माण सामग्री पड़ी मिली। इसको लेकर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण को रोकने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से क्या उपाय अपनाए जा रहे हैं इसको लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को सेक्टर 6, सेक्टर 3, सेक्टर 9, 9 ए, सेक्टर 2, प्रेम नगर, शक्ति नगर, आर्य नगर में 58 स्थानों का निरीक्षण किया। यहां पर सीएक्यूएम के निर्देशों और ग्रैप 3 के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। किसी तरह का कोई पालन अधिकारियों को होता नहीं मिला। सभी स्थलों पर धूल उड़ती नजर आई और निर्माणाधीन स्थलों पर हरी चादर का प्रयोग होता नहीं मिला। कई स्थानों पर कूड़ा करकट खुले में पड़ा मिला। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed