फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Constable Recruitment Exam: 80 special buses will run from 3 am today

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : आज तड़के तीन बजे से चलेंगी 80 विशेष बसें

Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: 80 special buses will run from 3 am today
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की तीन दिवसीय लिखित भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज तड़के तीन बजे से 80 विशेष बसें चलाएगा। अभ्यर्थी आने-जाने की बुकिंग करा सकते हैं, ताकि परेशान न होना पड़े। वहीं, परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बसें संचालित कराने के लिए स्टैंड पर 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार, एक नवंबर व दो नवंबर को हो रही है। परीक्षा के केंद्र पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, नीलोखेड़ी, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल आदि में बनाए गए हैं। लिखित परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे और दूसरी पारी दोपहर बाद तीन से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। पहली पारी के परीक्षार्थी सुबह आठ से 9 बजे और दूसरी पारी के परीक्षार्थी दोपहर बाद एक से दो बजे तक केंद्र में जा सकेंगे। इसलिए रोडवेज ने निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके चलते तड़के तीन बजे से बसें चलाई जाएंगी। डिपो जीएम राहुल मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि एडवांस बुकिंग के आधार पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षार्थी आने-जाने की भी बुकिंग करवा सकते हैं। जो परीक्षार्थी बुकिंग कराएगा, उसे बस लेकर आएगी। ट्रैफिक मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि बसों का सुचारु संचालन कराने के लिए 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संख्या के हिसाब से वर्कशॉप से बसें मंगवाकर संचालित करवाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रविवार तड़के तीन बजे से 80 विशेष बसें चलाई जाएंगी। परीक्षार्थी आने-जाने की एडवांस बुकिंग भी करवा सकते हैं। बस स्टैंड पर 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है, जो परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बसें चलवाएंगे। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed