Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Conned a woman into taking off her gold bangles

Rohtak News: बातों में फंसाकर महिला से उतरवाए सोने के कड़े

Thu, 05 Nov 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Conned a woman into taking off her gold bangles
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर स्थित कपड़ा मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंची महिला को दो पुरुषों और एक महिला ने बातों में उलझाकर सोने के चार कड़े हड़प लिए। काठ मंडी के कृष्णा नगर की रहने वाली बबीता ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बबीता के अनुसार वह मंगलवार शाम बच्चों के कपड़े खरीदने मार्केट आई थी। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला मिले और बातचीत शुरू कर उसका विश्वास जीत लिया। उनकी बातों में आकर वह उनके साथ चलने लगी और अपने हाथों से चार कड़े उतारकर उन्हें दे दिए। कुछ देर बाद कड़े वापस मांगने पर तीनों ने लौटाने से इन्कार कर दिया और भाग गए।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रविंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed