{"_id":"683be1d2e9487ffb8b0df91f","slug":"congress-worker-himani-murder-case-no-big-leader-s-name-in-chargesheet-sachin-also-made-the-only-accused-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड: चार्जशीट में नहीं किसी बड़े नेता का नाम, सचिन को भी बनाया एकमात्र आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड: चार्जशीट में नहीं किसी बड़े नेता का नाम, सचिन को भी बनाया एकमात्र आरोपी
Sun, 01 Jun 2025 10:44 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:44 AM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की 28 फरवरी को हत्या कर शव सांपला के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, लेकिन वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। उसकी बेटी की हत्या किसी बड़े षड्यंत्र के तहत की गई है।
विज्ञापन
हिमानी और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें किसी बड़े नेता या किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं है। पुलिस ने चार्जशीट में केवल झज्जर जिले के गांव खैरपुर निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू को आरोपी बनाया है। हालांकि पुलिस अभी सब-चार्जशीट भी दाखिल करेगी।
विज्ञापन
एक मार्च की रात को पुलिस ने सांपला बस स्टैंड के नजदीक एक सूटकेस बरामद किया था, जिसमें 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता रोहतक के विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
साथ ही सविता की मां सविता 10 मार्च को रोहतक आए मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिली थी। शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी हिमानी वैश्य काॅलेज की द्वितीय वर्ष विधि विभाग की छात्रा थी। 28 फरवरी को उसकी हत्या कर शव सांपला के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, लेकिन वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। उसकी बेटी की हत्या किसी बड़े षड्यंत्र के तहत की गई है।
विज्ञापन
मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए, ताकि जो लोग उसकी बेटी की हत्या व हत्या की साजिश में शामिल हैं, उनको दंड मिल सके। सविता ने कहा कि उसके एक बेटे की 2011 में हत्या हो चुकी है। पति का भी देहांत हो चुका है। वह बेटे जतिन के साथ दिल्ली के छावला में रहती है। मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस ने अदालत में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें केवल सचिन को आरोपी बनाया गया है।
अधिकारी के अनुसार
अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई, जिसमें केवल सचिन को आरोपी बनाया गया है। किसी अन्य की अब तक भूमिका नहीं आई है। -निकेश अहलावत, जांच अधिकारी थाना सांपला।