{"_id":"653c3dc598482e2b420b20e4","slug":"congress-will-bring-charge-sheet-for-bjp-jjp-alliance-deependra-rohtak-news-c-17-1-roh1010-281321-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-जजपा गठबंधन के लिए कांग्रेस लेकर आएगी चार्जशीट : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-जजपा गठबंधन के लिए कांग्रेस लेकर आएगी चार्जशीट : दीपेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। सरकार से 9 सवालों के जवाब चाहूंगा। प्रदेश चुनावी मोड़ में आ चुका है। अब करीब 7 महीने की सरकार बाकी है। यह सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। सच्चाई यह है कि हरियाणा का हर वर्ग इससे त्रस्त है। यह कहना है राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का। वह शुक्रवार दोपहर बाद डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दीपेंद्र ने कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया है। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन सरकार साबित हुई है। सरकार बताए कि 9 साल में हरियाणा का भट्टा क्यों बैठाया? कांग्रेस पार्टी इस सरकार के खिलाफ चार्जशीट लेकर आएगी। प्रदेश में कांग्रेस राज आने पर भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच व उचित कार्रवाई कराएगी। भारत सरकार ने संसद में कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन प्रदेश है। बीजेपी सरकार बनने के बाद हरियाणा में बेरोजगारी तीन गुना बढ़ी है। यही नहीं तीन दर्जन से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। अनेक परीक्षाएं रद्द कर दी गई। देश में हरियाणा ऐसा प्रदेश होगा, जहां बाहर के प्रदेशों के लोगों की भर्ती हुई। हरियाणा में पेपर लीक, भर्ती घोटाले, नोट फॉर जॉब के दोषियों को पकड़ने कब आएगी ईडी व सीबीआई।
कांग्रेस सरकार के समय मंजूर रेल कोच फैक्टरी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी लाखों करोड़ की बड़ी परियोजनाएं प्रदेश के बाहर या ठंडे बस्ते में क्यों गई? किसान आंदोलन के दौरान शहादत देने वाले किसानों की याद में 17 दिसंबर को सिरसा में किसान मजदूर आक्रोश रैली होगी। यह ऐतिहासिक रैली होगी। इसमें बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक संत कुमार, प्रो. वीरेंद्र मौजूद रहे।