{"_id":"69d9697fbacb8dbf500275e7","slug":"congress-while-raising-the-slogan-of-belonging-betrayed-the-region-for-ten-years-kharkada-rohtak-news-c-17-roh1020-837769-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने अपनेपन का नारा देकर क्षेत्र के साथ दस साल तक कुठाराघात किया : खरकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने अपनेपन का नारा देकर क्षेत्र के साथ दस साल तक कुठाराघात किया : खरकड़ा
Sat, 11 Apr 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
महम में पत्रकारों को संबोधित करते शमशेर खरकड़ा । संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। महम चौबीसी अठगामा पंचायत के संयोजक शमशेर खरकड़ा का कहना है कि कांग्रेस ने अपनेपन का नारा देकर दस साल तक क्षेत्र की जनता के साथ कुठाराघात किया है। अब विधायक बलराम दांगी जहां भी भाजपा सरकार कार्य करती है, वहीं फोटो खिंचवाकर विधानसभा में आवाज उठाने का दावा करते हैं। जनता सब जानती है। इस तरह श्रेय नहीं मिलता है।
खरकड़ा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता को नौकरी का झांसा देकर वोट ले गए, यह असली वोट चोरी है। सीएम नायब सैनी वादे पूर कर रहे हैं। अभी तक किए गए विकास कार्य तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पास कराए गए थे। वे महम में सेक्टर बनाना चाहते थे लेकिन जमीन नहीं मिलने से प्रयास सिरे नहीं चढ़ा है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भैणी भैरों के पूर्व सरपंच रोहतास पहलवान, सत्यवीर भराण, नपा के पूर्व चेयरमैन फतेह सिंह पंवार, रमेश खटीक, विकास सिवाच व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।