{"_id":"68d435590b3107b9f80b838e","slug":"congress-staged-a-strong-protest-under-the-campaign-vote-chor-gaddi-chhod-rohtak-news-c-198-1-rew1001-226235-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
अभियान के तहत प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। संवाद
रेवाड़ी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव व शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित किया गया।
सभी कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक पहुंचे। चिरंजीव राव ने आरोप लगाया कि रेवाड़ी में भी वोटिंग के समय 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत कुछ था और फिर 7 बजे एकदम से बढ़ा दिया गया और रात 11 तक भी वोट प्रतिशत बढ़ाते रहे। इसी तरह मतगणना के एक दिन पहले स्ट्रांग रूम की लाइट और सीसीटीवी बंद कर दिए जाते हैं और ईवीएम की बैटरी 99% तक चार्ज थी। चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है।
इस मोके पर कांग्रेस शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व चेयरपर्सन सुचित्रा चांदना, पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया, पार्षद रंजना भारद्वाज, लोकेश पार्षद, मोनू राव व अन्य मौजूद रहे।