फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   congress modi credit

कांग्रेस कार्यकाल के काम का फीता काट रही भाजपा, आगे जनता को क्या देगी, ये देखेंगे

Mon, 07 Sep 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 07 Sep 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
congress modi credit
एक बार फिर भाजपा प्रदेश और केंद्र सरकार के काम को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने महज दिखावा घोषित किया।
विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र का कहना है कि कांग्रेस कार्यकाल में जो मेट्रो प्रदेश में आई अब भाजपा सरकार उसका उद्घाटन फीता काटकर श्रेय लेना चाहती है।

यही नहीं एम्स के लिए भी प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार इसका श्रेय लेने में पीछे नहीं। खैर कोई बात नहीं, हमने जो किया वह जनता जानती है।

अब देखना है कि सरकार आगे जनता को क्या देगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को एक शहर में प्रेमनगर आर्य चौपाल में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। दीपेंद्र ने जाट आरक्षण पर चुप्पी साधते हुए कहा कि वह हर वर्ग के साथ हैं।  
उन्होंने कहा, कांग्रेस कार्यकाल की पूर्ण हो चुकी योजनाओं का महज फीता काटने से काम नहीं चलता। मायने रखता है कि उसका आगे भी विस्तार हो। गुड़गांव, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़ तक मेट्रो लाई गई। अब भाजपा से हमारी मांग है कि मेट्रो को गुड़गांव से मानेसर, बल्लभगढ़ से पलवल और बहादुरगढ़ से रोहतक तक लाया जाए। इसके साथ ही कुंडली तक मेट्रो आनी चाहिए। मेट्रो परियोजना का स्वागत करने प्रधानमंत्री प्रदेश में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हरियाणा को यह सौगात दी। 2010 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली और 2011 में आधारशिला रखी गई। चार साल इसके निर्माण में समय लगा। प्रदेश के सीएम मेट्रो की यात्रा करके उद्घाटन करते हैं। बस प्रोजेक्ट आगे बढ़े तो मानें भाजपा जनता हित में काम करना चाहती है। दीपेंद्र ने कहा कि झज्जर में कांग्रेस कार्यकाल में मंजूर कराए गए एम्स का श्रेय भी भाजपा लेना चाहती है।
विज्ञापन


बोले, वन रैंक वन पेंशन पर देर से जागी सरकार
वन रैंक वन पेंशन पर दीपेंद्र ने कहा कि जब सैनिक सड़क पर आया तो तब ये झुके। यूपीए सरकार ने 2014 में जो मांगे पूर्व सैनिकों की मानी थी, उसे लागू क्यों नहीं किया जाता। वहीं पंचायती राज पर सांसद ने कहा कि आठवीं दसवीं कक्षा की चुनाव के लिए अनिवार्यता किए जाने पर ग्रामीण इलाकों के 72 फीसदी पुरूष व 80 फीसदी महिलाएं चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘थारा है, थारे खातर है, थारी वजह से है, अर थारे लिए ही है’
आर्य नगर चौपाल के उद्घाटन के दौरान दीपेंद्र ने कहा कि थारा है, थारे खातर है, थारी वजह से है, अर थारे लिए ही है। जो कुछ पहले दिया वो भी थारा था और जो अब दे रहा हूं वो भी थारा ही है। आर्य चौपाल का निर्माण करने के लिए पहले 20 और फिर 21 लाख रुपये दिए थे। अब शुभारंभ पर पांच लाख रुपये और दे रहा हूं।

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो खोल कर सरकार ने दरवाजे बंद कर लिए हैं। जितनी एक साल में सीएम विंडो पर शिकायत आती है उतनी तो मेरी गाड़ी की खिड़की में एक दिन में आ जाती थी। वहीं पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि वे आर्य चौपाल के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली से काफी खुश हैं। हर जगह सोसायटी या संगठन पैसा आने के बाद अपनी मर्जी से काम करवाता है, लेकिन आर्य चौपाल के सदस्यों ने इसे बीएंडआर के इंजीनियर की देखरेख में ओपन टेंडर के माध्यम से कराया। इस मौके पर मेयर रेणू डाबला, जयदीप धनखड़, रामप्रताप हुड्डा, मास्टर आनंद स्वरूप, राजेंद्र शर्मा, आजाद राठी, सत्यनारायण, संजय दलाल, जगबीर दलाल, सुरेंद्र पंवार, मृदुला शर्मा, जयबीर बाल्मिकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed