फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress MLA and former minister face to face regarding cleanliness system, ward ban and Brij Bhushan

Rohtak News: सफाई व्यवस्था, वार्डबंदी और बृजभूषण को लेकर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री आमने-सामने

Sun, 24 Dec 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA and former minister face to face regarding cleanliness system, ward ban and Brij Bhushan
रोहतक। बढ़ती ठंड के साथ तापमान नीचे तो शहर की सियासत का पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में शहर से पूरा कचरा नहीं उठवाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आधार पर निगम की वार्डबंदी न की जाए। साथ ही विधायक ने बृजभूषण शरण का शहर में स्वागत करने की निंदा की है। जवाब में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पूछने पर निगम के अधिकारी कहते हैं कि अदालत में केस चल रहा है। जबकि निगम व स्थानीय प्रशासन विशेष योजना बनाकर समस्या का समाधान निकाले । एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस कार्यकर्ता लघुसचिवालय व निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जगह-जगह लगे पोस्टर शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। कहीं, कर्मचारी सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में तो नहीं आ गए। बाजारों की शिफ्टिंग का मामला आठ साल से पेंडिंग हैं।
विज्ञापन



निगम की वार्डबंदी परिवार पहचान पत्र के आधार पर न की जाए, मेयर पांच साल की उपलब्धियां बताएं :
कांग्रेस विधायक ने बतरा ने कहा कि नौ जनवरी को निगम का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मेयर को चाहिए कि वे अपनी उपलब्धियां सार्वजनिक करें। वे पांच साल यहीं कहते रहे कि उनकी नहीं चलती, जबकि हिसार, पानीपत व करनाल में ऐसी स्थिति नहीं है। रोहतक में ही ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि परिवार पहचान पत्र के आधार पर वार्डबंदी गलत हैं, क्योंकि जिन लोगों के परिवार पहचान पत्र नहीं बने, उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद सरकार के नोटिफिकेशन का अध्ययन कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो अदालत में चुनौती देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद गुलशन इशपुनियानी, कदम सिंह अहलावत, बलराज बल्ले, मोनू शर्मा, रवीश ग्रेवाल, सुनील बड़क, परमार, शाद खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
ग्रोवर का पलटवार- नेताओं के दरवाजे तक पड़ा रहता था कचरा, कांग्रेसी बेटियों के नाम पर सियासत बंद करें
वहीं, भाजपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर का कहना है कि बृजभूषण शरण भाजपा के टिकट पर छह बार सांसद रह चुके हैं। उनका स्वागत कुश्ती संघ के पूर्व चेयरमैन नहीं, बल्कि भाजपा का सांसद होने के नाते किया था। कांग्रेसी तो पहलवान बेटियों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। कभी प्रियंका तो कभी हुड्डा से मिलवाया जा रहा है। जहां तक सफाई का सवाल है, विधायक चाहे तो कांग्रेस कार्यकाल की वीडियो देख सकते हैं कि जब कचरा नेताओं के घर के दरवाजे तक पड़ा रहता था। जहां तक वार्डबंदी का सवाल है, यह काम निर्वाचन आयोग का है।

....
जजपा छोड़कर आए 22 पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल
कांग्रेस विधायक ने बताया कि जजपा छोड़कर आए पूर्व हल्का युवा अध्यक्ष चिंटू शर्मा, पूर्व हल्का युवा उप प्रधान नवदीप कालीरमन, संदीप बामल, महासचिव सुशील श्योराण, युवा उप प्रधान सूचित बंसल, युवा मीडिया प्रभारी अंकुर हुड्डा, मीडिया सह प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, युवा कार्यकारिणी सदस्य रूपेश ढाका, युवा कार्यकारिणी सदस्य आनंद जांगड़ा, नीरज रोहिल्ला, राकेश कुमार, सुनील कुमार, निर्मल स्वामी, आशीष शर्मा, दीपक दलाल, चिराग रोहिल्ला, सिद्धार्थ वर्मा, सुनील उज्जवल, गौरव शर्मा, संदीप सहरावत व योगेश रोहिल्ला कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed