{"_id":"6adfc080fecbc0624809e94b","slug":"congress-members-aim-to-revive-their-fortunes-through-a-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-944537-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिल्ली महारैली से सोई किस्मत जगाने जुगत में कांग्रेसी, 3 लाख कार्यकर्ताओं का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिल्ली महारैली से सोई किस्मत जगाने जुगत में कांग्रेसी, 3 लाख कार्यकर्ताओं का रखा लक्ष्य
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
रोहतक : दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को तय महारैली के जरिये कांग्रेस डेढ़ दशक से सोई किस्मत जगाने की जुगत में है। इसमें हरियाणा से तीन लाख और रोहतक से 15-20 हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा 28 को दिल्ली में तैयारी बैठक भी करेंगे।
कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की महारैली रखी है। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी ने जिला कार्यालय में बैठक के दौरान रैली में प्रदेश से 3 लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य तय किया था।
बैठक में मौजूद शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी व जिलाध्यक्ष ग्रामीण बलवान रंगा के बीच रोहित चौधरी ने कहा था कि पूरे देश से रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य है। इसमें सर्वाधिक भागीदारी दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद व गुरुग्राम जिलों को करनी है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ होने के कारण रोहतक व झज्जर से ज्यादा लोगों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी वजह यह भी है कि रोहतक में न केवल सांसद बल्कि चारों विधायक भी कांग्रेस के ही हैं।
बॉक्स
पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता एक दिन पहले होंगे रवाना
एक नवंबर की रैली के कारण रोहतक-दिल्ली मार्ग पर जाम लगने की आशंकाओं को देखते हुए सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी निजी वाहनों से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। बाकी के लिए निजी बसों का इंतजाम किया जा रहा है। महिला कार्यकर्ताओं के लिए अलग वाहनों की व्यवस्था होगी।
बॉक्स
पिछली बार भी प्रदेश में चूक गई थी कांग्रेस
प्रदेश में 2014 के बाद कांग्रेस लगातार तीन बार भाजपा से मात खा चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी पक्की जीत माने बैठी थी लेकिन आपसी खींचतान के कारण परिणाम भाजपा के पक्ष में आ गए। सरकार न बना पाने का मलाल आम कांग्रेसियों को आज भी है।
वर्जन
एक नवंबर की रैली में 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए शहर के अलावा गांव स्तर पर ड्यूटी तय की जा रही है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 28 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक होगी।
कुलदीप उर्फ केडी, जिला शहरी अध्यक्ष कांग्रेस।
-- --