फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress leaders are scared of contesting Lok Sabha elections, pulling each other's legs: Manohar Lal

कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से घबरा रहे, एक-दूसरे की खींच रहे टांग : मनोहर लाल

Mon, 08 Apr 2024 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders are scared of contesting Lok Sabha elections, pulling each other's legs: Manohar Lal
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। चुनाव न लड़ना पड़े, इसके लिए एक-दूसरे की टांग खींची जा रही है। कांग्रेस पार्टी अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। वह रविवार को पार्टी के पुराने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोले जा चुके हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी हैं। 13 अप्रैल तक 40 विधानसभाओं में जनसभाएं होंगी, इसके लिए तिथि तय कर दी गई हैं। गेहूं के सीजन के चलते पार्टी बीच में कुछ दिन जनसभाएं नहीं करेगी। 25 अप्रैल से 6 मई तक बाकी विधानसभाओं में जनसभाएं होंगी। नामांकन भरने के बाद केंद्रीय नेताओं की प्रदेश में जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन

एक सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि कई कांग्रेसी तो चुनाव न लड़ना पड़े, इसलिए भाजपा में आने की तैयारी में हैं। वहीं, भ्रष्टाचार के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर यह मानना नहीं है कि दूसरे दल का नेता भाजपा में आकर शत-प्रतिशत सही हो जाता है, लेकिन नेतृत्व का फर्क पड़ता है। कांग्रेस के नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक या दो नहीं, बल्कि सभी 10 लोकसभा सीट भाजपा के लिए अहम है। लोकसभा में जीत का सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। उन्होंने दावा कि भाजपा 370 तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 पार जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मीडिया सलाहकार राजकुमार कपूर, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed