फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress is all about dynastic politics, while the BJP accords respect to women: State President

कांग्रेस में केवल परिवारवाद की राजनीति, भाजपा में महिलाओं को दिया जा रहा सम्मान : प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 08 Jul 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Congress is all about dynastic politics, while the BJP accords respect to women: State President
18. शहर की अनाज मंडी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद की राजनीति हो रही है। भूपेंद्र हुड्डा जब सीएम रहे तो तब केवल एक ही जिले पर ध्यान दिया। वर्तमान में 90 विधानसभाओं में विकास हो रहा है। कांग्रेस में महिला सांसद की अनदेखी की जा रही है। महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। वह मंगलवार को नई अनाज मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहीं थी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुमारी सैलजा भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है। कांग्रेस में उनकी अनदेखी हो रही है। भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। नारी सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण आपके सामने है। पार्टी ने पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपकर यह साबित भी कर दिया है।
विज्ञापन

उनके उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को जींद से पीएम नरेंद्र मोदी शुरू करेंगे। साथ ही, कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया जाएगा। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक में विपक्ष की चुनौती को हमेशा स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर चढ़ने को लेकर हुई धक्का-मुक्की

सम्मान समारोह में मंच पर चढ़ने को लेकर पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो गई। प्रदेश अध्यक्ष के पीछे मंच की ओर बढ़ती भीड़ को पुलिस ने रोक दिया। इस कारण कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने मंच से उतरकर मामले को संभाला व कार्यकर्ताओं को शांत कराया। उन्होंने कहा कि मंच पर जगह सीमित थी। लोग ज्यादा आए तो उन्हें रोकना पड़ा। कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। समारोह स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की गई।

लाखनमाजरा खंड की महिलाओं की संगठन में भारी भागीदारी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सम्मान में मंगलवार को लाखनमाजरा खंड से जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल के नेतृत्व में महिला, युवा व कार्यकर्ताओं का काफिला शामिल हुआ। यहां प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर खरक, सतबीर राठी, रोहताश गिल, अनिल राठी, लक्ष्मी देवी खरक, ललिता शर्मा, सरोज, सुनीता, संजू, सोनिया समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री ग्रोवर से की शिष्टाचार भेंट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मंगलवार को डीएलएफ कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के निवास पर शिष्टाचार भेंट की। यहां पूर्व मंत्री के परिवार ने उनका स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री की पत्नी वीना ग्रोवर, पुत्र हिमांशु ग्रोवर, बड़े भाई प्रेम ग्रोवर, पवन आहूजा, दीपक ग्रोवर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

-------------

अग्रसेन ट्रस्ट ने प्रदेशाध्यक्ष काे सिक्कों सेे तौला
रोहतक। महाराजा अग्रसेन नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में मंगलवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया। यहां उन्हें महाराजा अग्रसेन के ''''एक ईंट–एक रुपया'''' सिद्धांत के प्रतीक स्वरूप सिक्कों से ताैला गया। उन्हें शक्ति के प्रतीक त्रिशूल, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने ट्रस्ट के ट्रस्टी कार्ड का विमोचन किया। ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, अजय बंसल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा समेत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान किया। संवाद

18. शहर की अनाज मंडी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्

18. शहर की अनाज मंडी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed