{"_id":"68a4ea79d3b0064f810e9dd3","slug":"congress-has-deprived-the-new-generation-of-history-grovercongress-has-deprived-the-new-generation-of-history-grover-rohtak-news-c-17-roh1019-711661-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने नई पीढ़ी को इतिहास से वंचित रखा : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने नई पीढ़ी को इतिहास से वंचित रखा : ग्रोवर
Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम कराने का फैसला लिया है ताकि युवा पीढ़ी को इस दिवस के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी का पता चल सके। कांग्रेस ने अब तक इतिहास से युवा पीढ़ी को वंचित रखा है। वे मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश 14 अगस्त 1947 को कभी नहीं भूल सकता जब देश का विभाजन किया गया। लाखों लोग घर से बेघर हो गए थे। कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर में पूर्वजों को याद नहीं किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने समय-समय पर बड़े फैसले लिए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट तक द्वारका एक्सप्रेस वे और बहादुरगढ़ के पास एक नया रिंग रोड देकर प्रदेश के लाखों लोगों को सौगात दी है।