फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress candidate's father and former MLA accused of booth capturing, clothes of HJP candidate and PSO torn

Rohtak News: कांग्रेस प्रत्याशी के पिता व पूर्व विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, हजपा प्रत्याशी व पीएसओ के कपड़े फटे

Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate's father and former MLA accused of booth capturing, clothes of HJP candidate and PSO torn
रोहतक। महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पैतृक गांव मदीना में शनिवार सुबह कांग्रेस व हजपा समर्थकों में बूथ कैप्चरिंग को लेकर झड़प हो गई। झड़प में बलराज कुंडू व उसके पीएसओ के कपड़े फट गए। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। कुंडू का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी व उनके पिता पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी समर्थकों के साथ बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक ने आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग व पुलिस को दी शिकायत में बलराज कुंडू ने बताया कि वे सुबह मदीना गांव में बूथों की जांच करने गए थे। गांव के बूथ नंबर 134 पर जा रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी व उनके पिता पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी अपने समर्थकों के साथ मिले साथ में एक पुलिसकर्मी, ठेकेदार, जेबीटी शिक्षक व एक अन्य युवक भी था। सभी मिलकर बूथ पर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर कर रहे थे। मैंने विरोध किया और बूथ के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन जाने नहीं दिया गया। मेरे व पीएसओ के कपड़े फाड़ दिए। सूचना पाकर डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग गांव में पहुंचे। हालांकि उस समय तक दोनों पक्ष जा चुके थे।
विज्ञापन

मैं सुबह बूथ पर गया तो कुंडू मशीन के पास खड़े थे। कहने के बावजूद नहीं हटे। मैं वहां पहुंचा और कहा कि आपका मशीन के पास खड़ा होने का काम नहीं है। बूथ पर घूम कर देख सकते हैं। वह उल्टा सीधा बोलने लगे। यह कहकर मैं निकल गया। इसके बाद वह कांग्रेस वर्करों से गलत बोले। फिर धक्का-मुक्की हुई, मुझे पता नहीं, कैसे हुई। खुद कपड़े फाड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed