फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress blame for the riots , this time will deal firmly : Manohar Lal

दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार मानता हूं, इस बार सख्ती से निपटेंगे : मनोहर लाल

Mon, 30 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 30 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congress blame for the riots , this time will deal firmly : Manohar Lal
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने कई मंत्रियों के साथ रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर (शहर) में रैली करके उन पर जमकर हमला बोला। खट्टर ने कहा कि फरवरी में जिस तरह का दृश्य रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद समेत कई जगहों पर देखने को मिला, उसे दोबारा से कोई भी देखना पसंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उस दंगे के लिए मैं सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार मानता हूं। लेकिन इस बार सख्ती से निपटा जाएगा। 
विज्ञापन


पुराना आईटीआई मैदान में भाजपा की विकास व संदेश रैली में सीएम ने कहा कि लोगों ने राजनीतिक रोटियां सेकी और प्रदेश में आग लगवा दी। ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिससे विपक्षियों के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। रैली में लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समय के साथ आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन दोबारा किसी ने प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए गृह विभाग और पुलिस पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन


सलाखों के पीछे जाएंगे घोटालेबाज, मुझपर दावा करें हुड्डा : वित्तमंत्री

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निशाने पर पूरी तरह से पूर्व सीएम हुड्डा रहे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा आरक्षण के मामले में राज्य के लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। जब उनकी सरकार थी तो नौ वर्ष के कार्यकाल में उन्हें आरक्षण याद नहीं आया। अब वह आरक्षण के नाम पर प्रदेश को जलवाने में लगे हैं। जबकि भाजपा सरकार पहले ही आरक्षण को बहाल कराने के लिए कह चुकी थी। लेकिन विपक्षियों को लग रहा था कि यह सरकार लगातार विकास करा रही है और सरकार की मजबूती को देखते हुए आरक्षण के नाम पर बवाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने रोहतक में हुडा के लिए जमीन का अधिग्रहण कराकर बिल्डर को देने के मामले में कहा कि जमीनों के नाम पर बड़े घोटाले किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते हुए जमीन बिल्डर को देने के मामले की जांच कराकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। हुड्डा के बिना सबूत के घोटाले व अन्य आरोप लगाने के कारण मानहानि का मुकदमा करने के बयान पर वित्तमंत्री ने कहा कि वह खुलकर उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। अगर हुड्डा को मानहानि का मुकदमा करना है तो सबसे पहले मुझ पर करें। 

गांवों में लगेंगे थ्री पोंड सिस्टम, नहरों से जुड़ेंगे सभी जोहड़ : कृषि मंत्री
कृषि एवं पंचायती राज मंत्री ओपी धनखड़ ने गांवों में गंदे पानी के रास्तों में भरने के साथ ही जोहड़ सूखने से पानी की समस्या को दूर करने के लिए योजना बनाने की बात कही। धनखड़ ने कहा कि सभी गांवों में थ्री पोंड सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे गंदे पानी की निकासी हो सके। सभी गांवों के जोहड़ों को नहरों से जोड़ा जाएगा। उनमें पानी खत्म होता है तो नहर के पानी से उनको तुरंत भर दिया जाएगा। नहरों के बारे में समस्या उनके पास आती है तो उसका सबसे पहले समाधान किया जाएगा, जिससे पानी टेल तक पहुंच सके। धनखड़ ने काहनौर डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमोडलिंग करने की घोषणा भी की। 

म्हारा मुख्यमंत्री भी तूफानी हो लिया, जब आवै तो तूफान लेकै आवै
रैली के दौरान ही आंधी और बारिश आने पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सीएम पर चुटकी ली। कहा कि यो म्हारा मुख्यमंत्री भी तूफानी हो लिया, जब आवै तो तूफान लेकै आवै। कल अंबाला मै भी तूफान लेकै पहुंच ग्या, अर आज यहां भी तूफान लेकै आ ग्या। इसलियो मैं तो मुख्यमंत्री को तूफानी कहुंगा। जिसने विकास मैं भी तूफान ला रखा, अर इस तूफान में सामने वाला उड़ ग्या। 

पहली सरकार केवल तीन जिलों के विकास में लगी रही
विधायक मनीष ग्रोवर भी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर हमला करने में पीछे नहीं रहे। कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर अभी तक 68 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं और बाकी 22 विधानसभाओं में जल्द दौरा होगा। इससे पता चलता है कि वह हरियाणा में समान विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार व सीएम को केवल रोहतक, सोनीपत व झज्जर ही दिखाई देता था। विधायक ने सीएम के सामने विकास के लिए मांगपत्र भी पढ़ा। 

मुलखराज सहगल के निधन पर शोक जताने पहुंचे सीएम
सीएम ने रैली से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिंदू शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान मुलखराज सहगल एडवोकेट के निधन पर उनके आवास पर पहुंच कर दुख व्यक्त किया। वहां शोक संतप्त परिवार और उनके बेटे राजेश सहगल को ढांढस बंधाया। इसके अलावा सीएम ने इंदिरा गांधी विवि मीरपुर रेवाड़ी के कुलसचिव प्रो. मदन लाल गोयल के घर जाकर उनकी मां कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। 


रैली में यह लोग रहे मौजूद
बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक, भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू, कर्नल आरएस सुहाग, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मंडल आयुक्त चंद्र प्रकाश, आईजी संजय कुमार, उपायुक्त अतुल कुमार, एसपी शशांक आनंद, एसडीएम डा. मुनीष नागपाल, नगराधीश अजय चोपड़ा के अलावा भाजपा नेता रूद्रसेन सिंधू, रमेश भाटिया, रमेश बल्हारा, प्रदीप जैन, मनमोहन गोयल, रामअवतार वाल्मीकि, राजबीर आर्य, जयनारायण खुंडिया, पवन आहूजा, प्रकाश आहूजा, नरेंद्र खट्टर, गुलशन भाटिया, मनोज मक्कड़, जोगेंद्र सैनी, शमशेर खरक, विकास बंसल, सुरेंद्र बंसल, रामनिवास हुड्डा, देवेंद्र चौधरी, सतबीर राठी, कंवल सिंह सैनी, देवराज ओहल्याण, राज सिंह नांदल, हेमंत सहगल, सुमित बधवार, डा. स्वदेश किराड़, रमेश अत्री, सन्नी हंस, धीरज चावला, ईश्वर सिंगल, संजय गौतम, बंसी विज, पार्षद जयकिशन, सूरजमल किलोई, अशोक खुराना व अजय जैन टाटू, रवि नागपाल, प्रो. विजय कायत, दिनेश घिलौड़, तरूण, सन्नी शर्मा, गायत्री आर्य, ओमप्रकाश बागड़ी, कुलविंदर सिक्का, रणबीर ढाका, वजीर खोखर, राजकुमार कपूर, राजेंद्र रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed