फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress and BJP face to face, police sweating in the middle

कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, बीच में पसीने से तरबतर रही पुलिस

Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP face to face, police sweating in the middle
आंबेडकर चौक के पास अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता व उन्हे आगे जाने से रोकती प
रोहतक। भाजपा व कांग्रेस शनिवार को आमने-सामने हो गई। शहर के आंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ रोष प्रकट किया तो मॉडल स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन कर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया। इन दोनों के बीच पुलिस के जवान बैरिकेड के पीछे पीसने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन

धरने-प्रदर्शन के चलते यहां करीब दो घंटे से ज्यादा तनाव बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व अन्य ने भाजपा पर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ड्रामेबाजी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पंजाब के सीएम की ओर से किसानों को लेकर हरियाणा के संबंध में दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, शमशेर खरकड़ा, डॉ. राकेश कुमार, विक्रम कादियान, शमशेर खरक, अजय बंसल ने मॉडल स्कूल के बाहर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें यहां से आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा ने कैप्टन के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि व किसान आंदोलन का कनेक्शन अब खुलकर सामने आ गया है। डॉ. अरविंद यादव व पूर्व सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मंशा हरियाणा की अर्थव्यवस्था खराब करने, भाईचारा बिगाड़ने व माहौल खराब करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश नांदल ने कहा कि कांग्रेस भोले-भाले किसानों को बरगलाकर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने की नापाक हरकत कर रही है। किसान देश के अन्नदाता हैं। कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए किसानों का सहारा ले रही है। कांग्रेस के पास और कोई मुद्दा नहीं है। इस मौके पर डॉ. दिनेश घिलौड़, डॉ. मदन लाल गोयल, सीनियर मेयर राजकमल सहगल, राज शर्मा, एडवोकेट रामचेत तायल, विकास वाल्मीकि, रमेश भाटिया, कंवल सिंह सैनी, सुरेंद्र बंसल, एडवोकेट राजबाला चहल, रमेश अत्रि, सतीश आहूजा, राजेश भालोठ, सुमित हुड्डा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
-----
प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ड्रामेबाजी बंद करें भाजपा : बीबी बतरा
भाजपा प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ड्रामेबाजी कर रही है, जबकि कांग्रेस देश व प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूरी व आम जनता के हित में संघर्ष कर रही है। यह कहना है विधायक भारत भूषण बतरा का। वे शनिवार को कांग्रेस भवन के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि कांग्रेस देश व प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूरी व आम जनता के हित में संघर्ष कर रही है। अमर्यादित व उकसाने वाले प्रदर्शन का मतलब जनता समझती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि प्रजातंत्र में सांविधानिक तरीके से सभी को अपनी बात रखने का हक है। भाजपा नए तरीकों एवं लाठियों के दम पर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, संत कुमार पूर्व विधायक, सीताराम सचदेवा, वरिष्ठ पार्षद गुलशन इशपुनियानी, महिला जिला अध्यक्ष अनीता भाटिया, सुरेंद्र बतरा पूर्व पार्षद, अमर अरोड़ा पूर्व पार्षद, रघुवीर सैनी, मोनू शर्मा, संगीता सहरावत, पंकज सचदेवा, योगेंद्र बोस, रोमी ग्रेवाल, ताराचंद बागड़ी, मनमोहन आजाद समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed