फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Confrontation averted before festivals, will be torn on the terms of the administration

त्योहारों से पहले टला टकराव, प्रशासन की शर्तों पर लगेंगी फड़ी

Wed, 19 Oct 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Confrontation averted before festivals, will be torn on the terms of the administration
रोड जाम कर हाथ जोड़ कर प्रशासन से फड़ी लगाने की मांग करते दुकानदार। अमर उजाला
रोहतक। त्योहारों से पहले जिला प्रशासन और दुकानदारों के बीच टकराव की स्थिति आखिर टल गई है। जिला प्रशासन ने अपनी शर्तों पर रेहड़ी-फड़ी लगाने की अनुमति दे दी है। इस बार अवैध रूप से रेहड़ी न लगने देने की चेतावनी के अगले दिन मंगलवार सुबह निगम टीम डी-पार्क से फड़ी हटाने पहुंची। रोष में आए फड़ी वालों ने सड़क के एक तरफ धरना दे दिया। उधर, मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन ने भी दुकानें बंद कीं और व्यापारी डीसी से मिलने चले गए। उनकी अनुपस्थिति में एडीसी महेंद्र पाल ने बात सुनी, तहसीलदार और ट्रैफिक इंचार्ज को मौके पर भेजा। सभी पक्षों से बातचीत के बाद प्रशासन ने दुकानदारों को दिवाली तक सफेद पट्टी के अंदर एल-शेप में फड़ी लगाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद दुकानें खुलीं और फड़ी वालों ने भी अपने स्टॉल सजाए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह निगम टीम पुलिस बल के साथ डी-पार्क पहुंची। फड़ी नहीं लगाने की चेतावनी देते हुए अपना सामान 15 मिनट में हटाने का अल्टीमेटम दिया। फड़ी संचालकों व दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ तो फड़ी वालों ने धरना दे दिया और दुकानदारों ने इकट्ठा होकर उपायुक्त से मिलने का फैसला लिया। मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने एडीसी महेंद्र पाल से बात की। जिसके बाद निगम तहसीलदार शिव कुमार को मौके पर भेजा गया। सभी पक्षों से बातचीत के बाद फैसला हुआ कि दिवाली तक सफेद पट्टी के अंदर स्थित सात फीट जगह में दुकानदार एल-शेप में फड़ी लगाएंगे। दूर लगी रेहड़ियों को समेट कर सफेद पट्टी के अंदर किया जाएगा। फिर करीब डेढ़ बजे दुकानें खुलीं और फड़ियां भी सजना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

देर से लिया फैसला
मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़ ने कहा कि त्योहार पर प्रशासन ने हमें मारने का काम किया है। दिवाली के पांच दिन शेष हैं। प्रशासन अब रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, यह अन्याय है। लोगों ने रुपये उधार लेकर फड़ी लगाने के लिए माल खरीदा है। यह माल नहीं बिका तो कर्ज उतारना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन फड़ी नहीं लगवाना चाहता था तो इस संबंध में पहले ही सूचित किया जाना चाहिए था। अचानक नगर निगम व पुलिस टीम का इस तरह आना और सामान हटवाना गलत है। इससे व्यापारियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। लोग पहले ही कोरोना से बेहाल हैं। अब कुछ राहत की उम्मीद थी, वह भी चली जाएगी। प्रशासन सिर्फ यहीं कार्रवाई कर रहा है। जबकि किला रोड, रेलवे बाजार व अन्य किसी भी बाजार में कोई अभियान नहीं चलाया गया। इस मौके पर अनिल बुधवार, गुलशन निझावन, राजेश लूंबा टीनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed