फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Condemnation of fraud in MBBS examination

Rohtak News: एमबीबीएस की परीक्षा में फर्जीवाड़े की निंदा

Tue, 21 Jan 2025 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of fraud in MBBS examination
20सीटीके20.. सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते नागरिक मंच के सदस्य। स्रोत : नागरिक मंच
नागरिक मंच ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े की निंदा की है। सीटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में अभिभावकों, विद्यार्थियों और समाज में व्याप्त रोष की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय में गिरते स्तर की चिंता जाहिर की गई। नागरिक मंच के संयोजक लाभ सिंह हुड्डा ने कहा कि इस घोटाले में उच्च अधिकारियों की हिस्सेदारी से इन्कार नहीं किया जा सकता है, इसलिए अभी तक की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। न्याय की मांग है कि उच्च स्तर की जांच और जल्दी ही सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में डाॅक्टर रणबीर सिंह, कप्तान शमशेर सिंह और प्रमोद गौरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed