फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Competition to become government poor, 550 people came to reduce income in five days

Rohtak News: सरकारी गरीब बनने की मची होड़, पांच दिन में आय कम कराने आए 550 लोग

Thu, 01 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Competition to become government poor, 550 people came to reduce income in five days
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में परिवार पहचान पत्र काउंटर के बाहर कतार में लगे लोग। अमर उजाला
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों में सरकारी गरीब बनने की होड़ मची है। आलम यह है कि नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पांच दिन में साढ़े 500 लोग परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय एक लाख 80 हजार या इससे कम कराने के लिए आ चुके हैं। बुधवार को नगर निगम में भारी भीड़ के चलते व्यवस्था कम पड़ गई। लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। हालात देखकर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा नागरिक सुविधा केंद्र में आए और कर्मचारियों को एक काउंटर और बढ़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाया गया है। बीपीएल के अलावा उन लोगों को भी योजना के तहत पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार या इससे कम हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य हैं, जिसके अंदर आय का विवरण होना अनिवार्य है। ऐसे में जिन लोगों की आर्थिक आय एक लाख 80 हजार से ज्यादा थी, वे अब गलत बताकर संशोधन करवा रहे हैं। इसी के चलते नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पांच दिन से भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

निगम संशोधन कर देगा, लेकिन आधार कार्ड से मिलान पर आएगी दिक्कत
नागरिक सुविधा केंद्र में लोगों की अर्जी ले रही महिला कर्मी ने बताया कि अब किसी न किसी बात को कारण बताकर लोग आय कम करवा रहे हैं। निगम आधार कार्ड में शपथ पत्र के साथ आय लिख देगा, लेकिन बाद में इसकी जांच भी होगी। इसके बावजूद लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर पर ऑपरेटर हैं, लेकिन कंप्यूटर नहीं
नागरिक सुविधा केंद्र के जिस काउंटर पर जहां परिवार पहचान पत्र में संशोधन किया जा रहा है, उसमें दो कंप्यूटर लगे हैं। दो महिला ऑपरेटर लोगों की अर्जी ले रही हैं, लेकिन आवेदकों की संख्या बढ़ने के कारण लोगों को घंटों तक खड़ा होना पड़ रहा है। एक कर्मचारी ने बताया कि निगम के पास ऑपरेटर तो हैं, लेकिन कंप्यूटर कम हैं।
आयुक्त ने किया निरीक्षण, काउंटर बढ़ाने की हिदायत
दोपहर करीब 12 बजे निगम आयुक्त कार्यालय से नीचे आए तो नागरिक सुविधा केंद्र में भीड़ लगी थी। तत्काल वे काउंटर पर गए और महिला कर्मियों से बात की। इसके बाद संबंधित कर्मियों को बुलाकर हिदायत दी कि परिवार पहचान पत्र के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए। इसके बाद आयुक्त ने दूसरे काउंटर का भी निरीक्षण किया।
आयुष्मान योजना नए सिरे से लागू होने के बाद ज्यादा लोग परिवार पहचान पत्र में संशोधन कराने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए काउंटर की संख्या बढ़ा रहे हैं। साथ ही सक्षम योजना से जुड़ी दो महिला कर्मियों की ड्यूटी टोकन बनाने में लगाई है, ताकि व्यवस्थित ढंग से काम हो सके। काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। -धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
ये बोले नागरिक सुविधा केंद्र में आए लोग
मेरी पत्नी और वह दिव्यांग हैं। पत्नी की पेंशन को भी आय में परिवार पहचान पत्र में जोड़ दिया गया था। उसे कम कराने के लिए आया हूं। दिव्यांग होने के बावजूद एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं। -विजय कुमार
मैं हिसार रोड स्थित बांगड़ सिनेमा के पास से आया हूं। पहले बने परिवार पहचान पत्र में उसका नाम नहीं था। अब नाम जुड़वाने आया हूं। काफी देर से लाइन में खड़ा हूं। आशीष कुमार
मैंने परिवार पहचान पत्र बनवाया था, लेकिन मोबाइल नंबर बदल गया है। साथ ही परिवार पहचान पत्र में संशोधन करवाने आया हूं। एक काउंटर पर भीड़ ज्यादा है। इसलिए बुजुर्ग होने के बावजूद लाइन में खड़ा हूं। अनवर, आर्य नगर

मैं पुराने बस स्टैंड के नजदीक कच्ची गढ़ी मोहल्ले से आया हूं। गलती से परिवार पहचान पत्र में आय ढाई लाख लिखी दी थी। हम पढ़े-लिखे ज्यादा नहीं हैं। अब आय एक लाख 80 हजार रुपये करवानी है, इसलिए आया हूं।- ईश्वर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed