फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Competition provides opportunity to showcase hidden skills: Vice Chancellor

स्पर्धा से छिपे हुनर दिखाने का मिलता है अवसर : कुलपति

Wed, 01 May 2024 06:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Competition provides opportunity to showcase hidden skills: Vice Chancellor
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से सुश्रुत ऑडिटोरियम में आयोजित कराए जा रहे नृत्यशाला 2.0 के दूसरे दिन कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने अवलोकन किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोरंजन होता है और उन्हें कुछ अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में एक नया उत्साह पैदा करती हैं।
जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि इन पांच दिनों में विद्यार्थियों को हर दिन अलग-अलग प्रकार के नृत्य सिखाए जाएंगे। डॉ. उर्मी चावला ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज रोहतक में 5 दिवसीय नृत्य शाला 2.0 का आयोजन कल्चरल क्लब के की ओर से किया जा रहा है। इसमें मेडिकल डेंटल नर्सिंग व यूनिवर्सिटी के अलग-अलग स्ट्रीम्स के बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अब तक 250 से अधिक बच्चों ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कर रखा है। वहीं डॉ ऋचा ने बताया कि आज शशि रंजन ने कंटेंपरेरी डांस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। चौथे दिन मिस्टर अक्षय बच्चों को हिप हॉप डांस से रूबरू कराएंगे और आखिरी दिन अजय भांगड़ा डांस सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed