फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Communities will be 36 houses for food, enhance social harmony

36 बिरादरियों के घरों से जाएगा भोजन, बढ़ाएगा सामाजिक सौहार्द

Thu, 24 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 24 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Communities will be 36 houses for food, enhance social harmony
बाबा रामदेव
प्रदेश में दंगों से बिगड़े सामाजिक सौहार्द को दोबारा से कायम करने के लिए 3 अप्रैल को शहर में प्रदेश स्तरीय सद्भावना सम्मेलन होगा। नई अनाज मंडी में होने वाले इस सम्मेलन में दो खास पहलू रहेंगे। एक ओर देशभर से आने वाले साधु-संत, खिलाड़ी और बॉलीवुड की कई हस्तियां पूरे प्रदेश से आ रहे करीब एक लाख लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देंगी। दूसरी ओर, सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों के लिए 36 बिरादरियों के घरों से भोजन प्रसाद लाने की अनूठी पहल की जा रही है, ताकि सामाजिक सौहार्द बढ़े। 
विज्ञापन


सामाजिक समरसता मंच हरियाणा के नेतृत्व में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होने वाले इस सम्मेलन में संग्राम सिंह, बाबा रामदेव और रणदीप हुड्डा सहित कई बड़ी हस्तियां सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर रोहतक आएंगी। नई अनाज मंडी में 75 फुट लंबे और 35 फुट चौड़े तीन मंच से ये हस्तियां भाईचारे का संदेश देंगी।
विज्ञापन


इन तीनों मंचों के बीच में देशभर से आने वाले लगभग 150 संतों को बिठाया जाएगा, जो लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ाएंगे। पहले मंच से खेल और बॉलीवुड की हस्तियां और तीसरे मंच से 36 बिरादरी के प्रतिनिधि सौहार्द का संदेश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होगा कोई राजनीतिज्ञ
सम्मेलन में किसी राजनीतिज्ञ को नहीं बुलाया गया है। पिछले दिनों हुए दंगों मेें लोगों के दिलों में खटास आ गई है। आपसी सद्भाव बनाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा को वही पहचान दिलाना है, जिसके लिए यह देशभर में जाना जाता है। हर बिरादरी के घरों से खाना आए, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- सुभाष आहुजा, प्रदेश संयोजक, सामाजिक समरसता मंच हरियाणा।

कॉलोनियों और गांवों में लोगों से कर रहे संपर्क
सद्भावना सम्मेलन में पूरे प्रदेश से एक लाख लोग आएंगे। इसके लिए हर जिले की कॉलोनियों और गांवों में सामाजिक संस्थाएं राष्ट्रीय यज्ञ, बैठकें और अभियान चला रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनरात कॉलोनियों और गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। सम्मेलन की खास बात यह रहेगी कि लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए हलवाई नहीं बिठाए जाएंगे, बल्कि लोगाें के घरों से खाने के पैकेट लाएं जाएंगे।
- मंजुल पालीवाल, प्रदेश संयोजक, सद्भावना अभियान।

आएंगे राज्यपाल, संत और हस्तियां
सम्मेलन में हिमाचल के राज्यपाल डॉ. देवव्रत, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पहलवान योगेश्वर दत्त, योग गुरु बाबा रामदेव, संग्राम सिंह, गायिका हिमानी कपूर, क्रिकेटर जोगेंदर शर्मा, महंत चांदनाथ, डॉ. शास्वता नंद, अभिनेता सतीश कौशिक, शतरंज खिलाड़ी अनुराधा बेनीवाल, जैन मुनि तरुण सागर, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अवधेशानंद, संत तरुण सागर, राधा स्वामी दिनोद वाले हुजूर कंवर सिंह, स्वामी परम चैतन्य, महंत कपिलपुरी, महंत कर्णपुरी, स्वामी कालीदास, खरखौदा के स्वामी रामानंद, मुरथल से स्वामी दयानंद पहुंचेंगे।

पार्किंग के लिए बनेंगे छह ब्लॉक, 25 पानी के रहेंगे टैंकर
सम्मेलन में प्रदेश भर से आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए दिक्कत न आए, इसके लिए छह ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके अलावा पानी की कोई कमी न हो, 25 पानी के टैंकर सम्मेलन स्थल पर मौजूद रहेंगे।


सवा लाख पैकेट आएंगे घरों से
सम्मेलन में आने वाले संतों, सेलिब्रिटी और 36 बिरादरियों के लिए खाना सवा लाख पैकेट में बंद होकर घरों से आएगा। इसके लिए कोई खास मीनू तैयार नहीं किया गया है। इस पैकेट में एक व्यक्ति की डाइट जितनी पांच रोटी, एक सब्जी, मीठा और अचार होगा। घरों से भोजन लाने की जिम्मेदारी सामाजिक कार्यकर्ताओं की रहेगी। हर घर से चार या पैकेट इकट्ठे किए जाएंगे। इस सम्मेलन में प्रत्येक कालोनी दो-दो हजार और डेरे से पांच-पांच हजार भोजन के पैकेट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed