फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Committee constituted for prevention of drug abuse

Rohtak News: मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए समिति गठित

Mon, 04 Mar 2024 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted for prevention of drug abuse
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए जिलास्तरीय समिति गठित की गई है। इसकी निगरानी में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और समय-समय पर चिह्नित किए गए मामलों की समीक्षा भी की जाएगी। डीसी अजय कुमार ने बताया कि यह समिति नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिलास्तरीय नशामुक्त भारत अभियान समिति के तौर पर कार्य करेगी। उनकी अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य के तौर पर पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी, औषधि नियंत्रण अधिकारी, उपायुक्त की ओर से नामित ड्रग्स के क्षेत्र में कार्य करने वाले तीन गैर सरकारी संगठन, उपायुक्त की ओर से नामित दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी, केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की राज्य स्तरीय निगरानी एजेंसी के अलावा जिला जिला समाज कल्याण अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। शिक्षण संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि में सिगरेट बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। ड्रग्स की बिक्री इत्यादि व उपलब्धता की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed