फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Commission imposed 25 thousand fine on CREED office for not giving information about PPP

Rohtak News: पीपीपी की सूचना न देने पर आयोग ने लगाया क्रीड कार्यालय पर 25 हजार जुर्माना

Mon, 09 Sep 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Commission imposed 25 thousand fine on CREED office for not giving information about PPP

विज्ञापन
रोहतक। राज्य सूचना आयोग ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग के रोहतक कार्यालय पर परिवार पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी न देने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि जिम्मेदार अधिकारी को अपने वेतन से देनी होगी। इसमें 29 नवंबर तक 21 हजार रुपये आयोग में जमा करवाने हैं और 4 हजार रुपये शिकायतकर्ता को देने होंगे।

हुडा कांप्लेक्स निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने नगर निगम से सूचना के अधिकार के तहत पूछा था, 2022 तक परिवार पहचान पत्र को लेकर कितनी शिकायतें आईं हैं। कितनी सही की और कितनी रद की गई। नगर निगम ने अर्जी एडीसी कार्यालय भेज दी, जहां से नागरिक सूचना विभाग (क्रीड) के पास भेजी गई। आयोग ने मामले को लेकर विभाग से जवाब मांगा। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग ने क्रीड कार्यालय पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed