फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   comment on student

छात्राओं पर कमेंट को लेकर बिफरे प्रदर्शनकारी, युवक को पकड़ ले गए वीसी ऑफिस

Sat, 18 Jul 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू प्रशासन की लापरवाही और छात्रों की सुरक्षा का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी एमडीयू परिसर में बाहरी युवकों की ओर से छात्राओं पर किए गए कमेंट्स को लेकर छात्र संगठन बिफर गए। उन्होंने एक युवक को तुरंत पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले।

युवक को वीसी आवास के सामने ले जाकर छात्रों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि युवक जाट कॉलेज के एक छात्र संगठन से जुड़ा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर जय हिंद छात्र मोर्चा के अध्यक्ष आशीष के खिलाफ जारी की गई चार्जशीट के मामले को लेकर विभिन्न छात्र संगठन वीसी आवास की तरफ से आ रहे थे।

इनके साथ छात्र एकता मंच की पदाधिकारी किरन और कुछ छात्राएं भी थीं। इसी बीच लाइब्रेरी के पास खड़े कुछ युवकों ने छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। तभी छात्राओं ने इसका विरोध किया। इसी बीच छात्र संगठनों और युवकों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। छात्रों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी वहां से भाग निकले। पकड़े गए आरोपी को छात्रों ने वीसी आवास के सामने लाकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि एमडीयू सुरक्षा व्यवस्था ठप है। बाहरी युवक आकर आए दिन छात्राओं के साथ बदतमीजी करते हैं। इसके बाद भी एमडीयू प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। हंगामा होता देख रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी यूनिवर्सिटी पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। पूरे प्रकरण को लेकर छात्र एकता मंच से किरन और आशीष जयहिंद की तरफ से सिक्योरिटी इंचार्ज को लिखित में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने बाहरी युवकों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस में ऐसी घटना नहीं होने दी जाएगी।
- तरुण शर्मा, कंट्रोलर, सिक्योरिटी एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed