{"_id":"65b18e4b211230120a047bc4","slug":"college-students-learned-self-defense-skills-rohtak-news-c-17-roh1020-345031-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महाविद्यालय में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महाविद्यालय में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
Thu, 25 Jan 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
24सीटीके03... राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित आत्मरक्षा शिविर में विद्यार्थीयों को सम्मानि
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह में सविता परूथी मुख्यातिथि रहीं। शिविर में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्राचार्य सविता परूथी ने कहा कि हर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी लेना चाहिए। इससे आत्मविश्वास का संचार होता है और विद्यार्थियों में समस्याओं से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। महिला सेल की संयोजिका निर्मला कायत ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन का भाव उत्पन्न होता है। इस भाव से विद्यार्थी अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस दौरान सेल्फ डिफेंस सोसायटी के फाउंडर एवं अंतरराष्ट्रीय कोच रोहतास कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का प्रयोग करके आत्मरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने ऐसी तकनीक भी बताई, जिनका उपयोग करके विद्यार्थी असामाजिक तत्वों का मुकाबला सरलता से कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इन तकनीकों को अवश्य सीखना चाहिए।
विज्ञापन
महिला सेल की सदस्य मिनाक्षी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यवहार को समृद्ध बना सकती हैं। इस मौके पर मीनाक्षी, मंजु, नीरजा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।