{"_id":"972d19a34600501689c943ee9cf4a0cf","slug":"college-director-shoted-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज संचालक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज संचालक को मारी गोली, गंभीर
रोहतक
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी में 3 युवकों ने एक बीएड कॉलेज संचालक को शीला बाईपास पर गोरी मार दी। गोली जांघ में लगी है। जींद जिले के घंघोली गांव निवासी कॉलेज संचालक को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बोहर निवासी एक युवक सहित तीन के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।
घंघोली निवासी 35 वर्षीय करण सिंह गांव में ही बीएड कॉलेज चलाता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि मंगलवार को किसी काम से वह रोहतक आया। दोपहर साढ़े 12 बजे शीला बाईपास पर पहुंचा तो वहां उसके दोस्त का लड़का जींद निवासी सिद्धार्थ मिल गया।
सिद्धार्थ के पास बोहर गांव का रहने वाला भूमित भी खड़ा था। करण सिद्धार्थ के पास रुक गया और उससे बात करने लगा। किसी बात पर सिद्धार्थ और भूमित के बीच कहासुनी हो गई। इस पर भूमित ने अपने साथी मोहित दहिया को वहां बुला लिया। मोहित के साथ एक अन्य युवक भी पहुंच गया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ के साथ मामला बढ़ता देख करण बीच बचाव करने लगा। इस पर भूमित तैश में आ गया और पिस्टल निकाल कर करण पर फायर कर दिया। जांघ में गोली लगने से करण गिर गया और हमलावर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं।
थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि करण सिंह की शिकायत के आधार पर बोहर निवासी भूमित, मोहित दहिया और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीसरा आरोपी कौन था, यह भूमित और मोहित की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
सिद्धार्थ व भूमित एक साथ करते हैं काम - जींद निवासी सिद्धार्थ और बोहर निवासी भूमित एक साथ इंटरनेट का काम करते थे। उसी काम को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी उसी के चलते कहासुनी हुई।