फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coldest day in last four years

Rohtak News: पिछले चार साल में सबसे ठंडा रहा दिन

Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Coldest day in last four years
रोहतक। शीतलहर ने सर्दी में ठिठुरन और बढ़ा दी है। पिछले चार साल में नए साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा। हालात यह है कि दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया है। ऐसे में हीटर, गीजर व ब्लोअर का बाजार गर्म हो गया है। सर्दी के कारण पिछले एक सप्ताह में इनकी मांग खासी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 1 जनवरी 2023 को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस था। 1 जनवरी को 2022 को अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1 जनवरी वर्ष 2021 को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चार साल के आंकड़े बता रहे हैं कि सोमवार को साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को रोहतक शहर शिमला से भी ठंडा रहा। शिमला में दिन का तापमान 15.5 और रात का 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतक में शिमला से दिन का तापमान चार डिग्री कम रहा। ऐसे में जिलावासी ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग घरों में ही दुबके रहे। लगातार पांचवें दिन भी सूरज नहीं निकला। इस कारण दिनभर ठंड बनी रही। लोग धूप के लिए तरस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कृषि वैज्ञानिकों ने ठंडा और कोहरे वाला मौसम फसलों के लिए बेहतर बताया है। गेहूं की फसल में कोहरा पानी की कमी पूरी करेगा, साथ ही फसल में बढ़वार भी होगी।

ठंड में गर्म हुआ गीजर, हीटर और ब्लोअर का बाजार
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही ठंड ने इलेक्ट्रिक बाजार को भी गर्म कर दिया है। हीटर, गीजर, ब्लोअर, पानी गरम करने की रॉड की मांग अचानक बढ़ गई है। पहले दिन में मुश्किल से जहां एक या दो ग्राहक नजर आते थे, वहीं अब इलेक्ट्रिक सामान की खरीद के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

छोटू राम चौक स्थित दुकानदार सूरज रसवंत ने बताया कि हीटर, गीजर और पानी गर्म करने वाली रॉड की मांग है। 600 से लेकर 10 हजार रुपये तक के हीटर बाजार में उपलब्ध हैं। गीजर तीन हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक के हैं। ब्लोअर महंगा जरूर है, लेकिन सुरक्षित है। यह कमरे की ऑक्सीजन को खत्म नहीं करता है।
पिछले चार साल में यह तापमान
वर्ष दिन रात
1 जनवरी 2024 11.8 9.6
1 जनवरी 2023 18 6.6
1 जनवरी 2022 22 4.4
1 जनवरी 2021 12.8 2.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed