फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coaching for NET-JRF preparation from 20

Rohtak News: नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए कोचिंग 20 से

Mon, 11 Mar 2024 03:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Coaching for NET-JRF preparation from 20
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कंपीटीटिव एग्जामिनेशन 20 मार्च से जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग प्रोग्राम का आयोजन करेगा। यूसीसीई निदेशक प्रो. जेएस हुड्डा ने बताया कि यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स, संबद्ध महाविद्यालयों के नियमित, डीडीई एवं पूर्व विद्यार्थी इस कोचिंग प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन के लिए 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन फार्म स्वराज सदन स्थित यूसीसीई कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

एमडीयू में रंग कलम 14 और 15 को
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 14-15 मार्च को साहित्यिक इवेंट रंग कलम का आयोजन किया जाएगा। रंग महोत्सव कार्यक्रम के तहत रंग कलम का आयोजन किया जा रहा है। रंग कलम इवेंट की संयोजक और संस्कृत, पाली व प्राकृत विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीता सैनी ने बताया कि भारतीय भाषाएं, सांस्कृतिक विरासत और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रंग कलम केंद्रित रहेगा। रंग कलम के उद्घाटन सत्र में विद्वान प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे। साहित्यकार भगवान दास मोरवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह करेंगे। कैंपस में 14 मार्च की दोपहर के सत्र में लेखक मंच के तहत साहित्य लेखन की चुनौतियां विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 15 मार्च को रंग कलम में साहित्यकार शिरकत करेंगे। प्रो. सुधीर कुमार मुख्य अतिथि होंगे। रंग महोत्सव के संयोजक व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार अध्यक्षता करेंगे। प्रो. सुरेंद्र कुमार भारतीय ज्ञान परंपरा पर विशेष व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम स्वराज सदन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed