{"_id":"6923473890989141320628ad","slug":"cms-promises-sacrificed-for-space-rohtak-news-c-203-1-mgh1006-121888-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जगह की भेंट चढ़े सीएम के वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जगह की भेंट चढ़े सीएम के वादे
Sun, 23 Nov 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- धर्मपाल, गांव पायगा---संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। सीएम की ओर से महेंद्रगढ़ में की गई घोषणाओं में से दो घोषणाएं 6 माह बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई हैं। शहर में बनाई जाने वाली नई अनाज मंडी के लिए अभी तक जगह चिह्नित नहीं हुई है और न ही मिनी बिजली पावर हाउस बन पाया है। दोनों योजनाओं को सिरे चढ़ाने में दोहान नदी और वन विभाग की जमीन रोड़ा बन रही हैं।
18 मई को सीएम नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में धन्यवाद रैली करने के लिए आए थे। उस दौरान उन्होंने जिले में विकास की काफी योजनाओं की घोषणा की। इनमें से महेंद्रगढ क्षेत्र के लिए एक अनाज मंडी बनाने और दूसरी मिनी पावर हाउस बनाने की घोषणा शामिल थी। अब घोषणाओं को छह माह बीत गए लेकिन फाइलें अभी तक बाहर नहीं आ सकी हैं और न ही धरातल पर किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है।
-- -- -- -- -- --
दोहान नदी व पंचायत भूमि आ रही बाधा
ग्राम पंचायत माजरा कलां की ओर से खंड विकास एवं पंचायत विभाग को 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया और 20 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। अनाज मंडी की घोषणा की सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया था लेकिन अब घोषणा की डेडलाइन बीत चुकी है। नई अनाज मंडी में दोहान नदी की जमीन आने से प्रोजेक्ट को रद्द करना पड़ा। अब जिम्मेदारों की आरे से नई जगह तलाश कर नई अनाज मंडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जिम्मेदार नहीं ले रहे रूचि
बिजली निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में बिजली सब-स्टेशन बनाया जाना है। ताकि बिजली का लाेड व अघोषित कटों से निजात दिलाई जा सके। इसको लेकर नपा की ओर से नपा हाउस बैठक में करीब दो एकड़ की जमीन देने का प्रस्ताव पास किया है लेकिन वन विभाग व नपा की जमीन आने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे है। अगर शहरी क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बन जाता है तो शहरी की 50 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा।
बॉक्स
सीएम के वादे को काफी समय हो गया है। वादे अनुसार जल्द से जल्द अनाज मंडी की जमीन तलाश कर प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। शहरी के नजदीक ही अनाज मंडी बनाई जानी चाहिए। ताकि किसान अपनी फसल लेकर अनाज मंडी में पहुंच सके जिसके किसानों को फायदा मिल सके।-धर्मपाल, गांव पायगा
-- -- -- -- -- --
बॉक्स
शहर में बिजली के अघोषित कटों से शहरवासी परेशानी उठा रहे है। मिनी पावर हाउस बनाने की योजना तो बनी लेकिन अधिकारी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन तलाश कर मिनी पावर हाउस की योजना सिरे चढानी चाहिए। ताकि शहरवासियों का अघोषित कटो से निजात मिल सके।-घनश्याम, शहरवासी
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
नई अनाज मंडी व मिनी पावर हाउस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाई जाएगी। एक या दो दिन में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के नजदीक गांव में उचित जगह निर्धारित कर नई अनाज मंडी व मोदाश्रम के नजदीक जमीन पर मिनी पावर हाउस के लिए निर्देश दिए जाएंगे।-कंवर सिंह यादव, विधायक, महेंद्रगढ़