{"_id":"5fe777ea8ebc3e3f871b7430","slug":"cmd-of-north-haryana-electricity-corporation-held-a-meeting-said-curb-power-theft-action-is-decided-if-laxity-rohtakcity-news-rtk5881591103","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर हरियाणा बिजली निगम के सीएमडी ने की बैठक, बोले- बिजली चोरी पर अंकुश लगाएं, ढिलाई बरती तो कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर हरियाणा बिजली निगम के सीएमडी ने की बैठक, बोले- बिजली चोरी पर अंकुश लगाएं, ढिलाई बरती तो कार्रवाई तय
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बिजली अधिकारीयों के साथ बैठक करते सीएमडी शशांक आनंद। संवाद
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली निगम के सीएमडी शशांक आनंद ने शनिवार को सर्किट हाउस में रोहतक व झज्जर के बिजली अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में सीएमडी ने हिदायत दी बिजली सप्लाई पूरी तरह से दुरुस्त रहनी चाहिए। बिजली चोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही व ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
शुक्रवार की रात सीएमडी शशांक आनंद सर्किट हाउस पहुंचे। शनिवार को रोहतक और झज्जर के बिजली अधिकारियों की बैठक ली। छुट्टी होने के बावजूद शनिवार सुबह बिजली निगम के अधिकारी राजीव गांधी विद्युत सदन पहुंचे और आंकड़े जुटाना शुरू कर दिए। रोहतक के अधिकारियों की बैठक सुबह साढ़े दस से दोपहर सवा दो बजे तक चली। झज्जर की बैठक दोपहर तीन बजे से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चली। सीएमडी ने दोनों जिलों के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ से सुचारु बिजली सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद स्पष्ट रूप से कहा कि जल्द से जल्द खामियों को दूर कर लिया जाए क्योंकि फिलहाल सर्दी का मौसम है। व्यवस्थाओं में सुधार इस तरह से किया जाए कि गर्मी में बिजली संकट पैदा नहीं हो। जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला जाए। इसके साथ ही बकाया वसूली के बाबत कहा कि एसडीओ लोगों से संपर्क साधें। जिन एरिया से बिल की वसूली कम है, वहां कैंप लगाकर अथवा अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक करें। सीएमडी ने बिजली चोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के बाबत कहा कि टीमें लगातार भ्रमणशील रहें ताकि लोग बिजली चोरी का साहस नहीं जुटा सकें। बैठक में चीफ इंजीनियर वीएस मान, अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।
----
2021 का टारगेट 1920 गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई का : सीएमडी
सीएमडी शशांक आनंद ने पत्रकारों को बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत सात हजार गांव चयनित हैं। अभी तक 5080 गांवों को योजना से पोषित किया जा चुका है। अब साल 2021 में शेष 1920 गांवों को योजना के तहत पोषित करने का लक्ष्य है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में सीएमडी ने कहा कि बिजली चोरी रोकने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत न सिर्फ लोगों को जागरूक किया जाएगा बल्कि लगातार चेकिंग भी करवाई जाएगी। बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
---
भाली-मॉडल टाउन सब स्टेशन का निरीक्षण
सीएमडी ने शाम को अचानक भाली और मॉडल टाउन सब स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सब स्टेशन के उपकरण की स्थिति देखी और कुछ खामियों को दूर करने के आदेश दिए। इसके बाद सीएमडी राजीव गांधी विद्युत सदन में बीएसके पहुंचे, जहां लोगों की शिकायतों को दर्ज करने और निस्तारित करने के सिस्टम को देखा।
--
पहली बार सीएमडी रुके 30 घंटे से ज्यादा, अफसरों की अटकी रहीं सांसें
बिजली के निगम के सीएमडी पहली बार रोहतक में 30 घंटे से ज्यादा रुके। उन्होंने दो रात्रि प्रवास किया जिसके चलते बिजली निगम के अधिकारियों की सांसें थमी रहीं। बिजली निगम अधिकारियों की माने तो सीएमडी रविवार की सुबह रोहतक से रवाना होंगे।