फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM will salute the passing out parade today at PTC Sunaria

Rohtak News: पीटीसी सुनारिया में आज पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे सीएम

Wed, 24 Jul 2024 06:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
CM will salute the passing out parade today at PTC Sunaria
रोहतक। पीटीसी सुनारिया में बुधवार सुबह 8 बजे से हरियाणा पुलिस बैच नंबर-90 की पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लेंगे। इसके बाद सीएम बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। उधर, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को इस संबंध में पुलिस-प्रशसनिक अफसरों की बैठकों का दौर चला। अधिकारियों को दोपहर में ही उनकी जिम्मेदारी बता दी गई।
विज्ञापन

दरअसल, पीटीसी सुनारिया में हरियाणा पुलिस बैच नंबर-90 का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। जवानों की बुधवार को पासिंग आउट परेड की सलामी होगी। सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री सुनारिया स्थित पीटीसी पहुंचेंगे। डीसी अजय कुमार और एसपी हिमांशु गर्ग ने सुबह 11: 30 बजे से दोपहर दो बजे तक जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसके अलावा शहर से सुनारिया तक यातायात पुलिस को तैनात कर अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, एडीजी केके राव समेत समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed