{"_id":"669fe72a54cebee1460fde43","slug":"cm-urban-housing-scheme-the-second-installment-will-be-deposited-only-by-july-28-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना; 28 जुलाई तक ही जमा होगी 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना; 28 जुलाई तक ही जमा होगी 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त
Wed, 24 Jul 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:31 AM IST
सार
निगम के अधिकारी बोले कि किस्त बैंक में ही जमा करवाएं। धारक किस्त जमा न करने पर प्लॉट क्लेम नहीं कर पाएंगे। नगर निगम ने 3 हजार लोगों को 30-30 गज के प्लाॅट दिए थे। सेक्टरों में जगह दी गई है, बाकी 80 हजार रुपये छह माह में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर निगम ने 3 हजार परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए हैं। अब लाभार्थियों को 28 जुलाई तक 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त जमा करवानी है। इसके बाद छह माह के अंदर 80 हजार किस्तों में जमा करवाने होंगे। इसके लिए लाभार्थियों के मोबाइल पर लिंक व मैसेज आने लगे हैं। निगम के सीपीओ जगदीश चंद्र ने लाभार्थियों को सतर्क किया है कि वे बैंक में ही राशि जमा करवाएं। किसी कार्यालय या व्यक्ति के पास राशि जमा नहीं होगी।
विज्ञापन
फरवरी में सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की थी। इसके तहत उन लोगों से आवेदन मांगे थे, जिनकी परिवार पहचान पत्र में 1 लाख 80 हजार से आय कम है। आवेदन के बाद 10 हजार रुपये फीस जमा करवाई गई।
विज्ञापन
जून में सरकार ने शहर के 3 हजार लोगों को 30-30 गज के प्लॉट दिए थे। अब लाभार्थियों से 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त ली जा रही है। लाभार्थी को कुल 1 लाख रुपये सरकार के पास जमा करवाने हैं। इसके बाद सरकार प्लॉट का कब्जा देगी। साथ ही मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देगी।
विज्ञापन