फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cm tough lesson to cm

सरपंचों को जिम्मेदारी समझा गए सीएम खट्टर

Tue, 16 Feb 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 16 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
cm tough lesson to cm

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने सरपंचों के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरपंचों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। वह पाठ भी ऐसा पढ़ाया, जिससे सरकार की योजनाओं को सभी सरपंच हर आदमी तक पहुंचाएं। 

विज्ञापन

बिजली बिल भरवाने से लेकर बेटियों को बचाने के लिए सरपंच भी जागरूकता अभियान चलाएंगे तो पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील भी सरपंचों से की गई। इनके अलावा भी कई जिम्मेदारी सरपंचों को दी गईं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसी को आपस में नहीं लड़ना चाहिए, बल्कि ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ के नारे के साथ रहना चाहिए। अब गांव के लोगों को ‘गांव एक है, गांववासी एक हैं’ के नारे के साथ रहना चाहिए। 

विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ाएं

खट्टर ने कहा कि बेटियों का स्थान बेटों से बड़ा होता है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की है। अब सरपंच सामाजिक कार्य के लिए एक साथ आगे आएं और सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली का बिल भरवाओ, दाम कम करवाओ

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार को हर साल बिजली क्षेत्र में 29 हजार करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इस घाटे का कारण चोरी, लाइन लास, बिल नहीं भरना है। इसे रोकने के लिए सरपंचों को सहयोग करना है। अगले तीन वर्षों के लिए बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि घाटा कम होता है तो बिजली की दरें कम हो सकती हैं। 


सरकार की बीमा योजना सभी तक पहुंचाए

सीएम ने सरपंचों से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 रुपये और 330 रुपये की बीमा पालिसी शुरू की है, जिसे गांव के सभी व्यक्तियों के पास पहुंचाना है। राज्य सरकार 25 रुपये में बकरी  और 100 रुपये में गाय, भैंस और खच्चर का बीमा करा रही है। फसल बीमा योजना भी जल्द शुरू हो जाएगी।


खापों की तरह काम करें सरपंच

खट्टर ने कहा कि पुराने समय में खाप पंचायतें हर तरह के विवाद को खुद ही सुलझा देती थीं। इससे समाज में बिखराव नहीं होता था और सभी एक-दूसरे से जुड़े रहते थे। इसलिए सरपंचों को खापों की तरह सभी के साथ मिल-जुलकर विकास की नींव रखनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed