फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM should have resigned: Hooda

सीएम को दे देना चाहिए इस्तीफा : हुड्डा

Sat, 27 Feb 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला/रोहतक Updated Sat, 27 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
CM should have resigned: Hooda

पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने उपद्रव में सरकार की विफलता के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को भाजपा सरकार ने 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है।

विज्ञापन

वे शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम खुद आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। उनको स्वयं आगे आकर लोगों से शांति की अपील करनी चाहिए थी। वे जब शहर में आए तो व्यापारियों के पास क्यों नहीं गए। वे पीजीआई में भी घायलों से मिलने तक नहीं गए।

विज्ञापन

 सरकार का खुफिया तंत्र बिल्कुल फेल हो गया। हरियाणा सरकार की केबिनेट का फैसला भी उपहास बनकर रह गया। जो निर्णय हुए वो बगैर केबिनेट के बदल दिये गए। राज्य सरकार को जान व माल के हुए नुकसान का वायदे अनुसार पूरा करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्भाग्य की बात है कि जो लोग पुलिस व आर्मी की गोलियों से मरे हैं, पुलिस उन पर ही लूटपाट के झूठे मुकदमे बना रही है। जो लोग बंद के दौरान शहर से बाहर पुलिस या आर्मी की फायरिंग में मरे हैं या घायल हुए हैं उन पर भी लूटपाट के झूठे मुकदमे बना कर जेल भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed