{"_id":"cf04fcf8d9f73115c385c4fd8df20e07","slug":"cm-got-trump-card-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को मिला चुनावों में तुरुप का पत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को मिला चुनावों में तुरुप का पत्ता
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की नौकरियों में जाटों के लिए आरक्षण का रास्ता साफ करके
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगामी चुनावों के लिए तुरुप का पत्ता
अपने हाथ में कर लिया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जाटों को ओबीसी कैटेगिरी में आरक्षण देने की एनसीबीसी को सिफारिश करने से प्रदेश के जाटों में खुशी की लहर है। अनेकों खाप पंचायतों और जाट संगठनों ने सीएम का आभार जताया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में इसका फायदा जरूर मिलेगा क्योंकि प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा जाट हैं।
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जाट आरक्षण को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रदेश के जाटों में खुशी की लहर है। छोटूराम धर्मशाला में शुक्रवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने की। धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि जाट केंद्र सरकार के आभारी हैं।
वहीं जाट भवन में सर्वखाप पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता खाप-84 के अध्यक्ष हरदीप अहलावत ने की। हुड्डा खाप के कार्यकारी अध्यक्ष रामकरण हुड्डा एवं अन्य सभी खाप प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में सभी दूसरे जाट नेताओं को एकजुट कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने में जो अग्रणी भूमिका निभाई, उसके लिए वे विशेष तौर पर आभारी रहेंगे।
सर्वखाप पंचायत में दहिया खाप के प्रधान प्रताप सिंह, दलाल खाप के प्रधान कैप्टन मान सिंह, हुड्डा खाप के कार्यकारी प्रधान रामकर्ण हुड्डा, हुड्डा खाप के संयोजक इंद्र सिंह, अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत, कादियान खाप के प्रधान केदार सिंह कादियान, गहलोत खाप के प्रधान सतबीर सिंह, अठगामा बोहर के प्रधान बलराज नांदल, किलोई बारह के प्रधान उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।