{"_id":"69012f8e2031618ab509f72b","slug":"cm-flying-team-raids-mandi-purchases-caught-below-msp-rohtak-news-c-17-roh1020-752854-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीएम फ्लाइंग टीम का मंडी में छापा...एमएसपी से कम पर पकड़ी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीएम फ्लाइंग टीम का मंडी में छापा...एमएसपी से कम पर पकड़ी खरीद
विज्ञापन
56-नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में कागजी कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
रोहतक। सीएम फ्लाइंग व खुफिया टीम ने मंगलवार को नई अनाज मंडी में छापा मारकर एमएसपी से कम रेट पर धान खरीदी पकड़ी। रिकॉर्ड में भुगतान सही दिखाया मगर खरीद व समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसान से पहले ही ले ली। न देने पर ढेरी नहीं उठाते थे। इस रिपोर्ट पर कई पर कार्रवाई तय है।
अनाज मंडी में धान की खरीद में किसानों के साथ धोखा किए जाने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग व खुफिया टीम पहुंची ती। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने मुख्यालय व जिले के अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, गड़बड़ियों पर खरीद एजेंसी ने कुछ भी कहने से परहेज किया है।
टीम को खबर मिली थी कि धान खरीद में बेहद सफाई से धोखाधड़ी हो रही है। टीम ने खरीद की व्यवस्थाएं देखीं। मंगलवार को 350 क्विंटल आवक मिली। इसके लिए 10 गेट पास काटे गए। लेकिन, छापे के कारण खरीद ठप रही। अब तक मंडी में 1,35,681 क्विंटल धान की आवक हुई है।
विज्ञापन
इसमें से 1,10,426 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंगलवार को 4,930 क्विंटल धान का उठान हुआ। अभी तक कुल 69,071 क्विंटल धान ही उठाया जा सका है। टीम ने किसानों से बात की और रिकॉर्ड खंगाला तो खरीद में खेल की पोल खुल गई।
किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य से कम पर खरीद हो रही है। यह पैसा कैश में पहले ही लिया जा रहा है। जो नहीं देता, उसके ढेर का उठान नहीं होता। इसी कारण रिकॉर्ड में राशि पूरी दर्ज मिली। सीएफ फ्लाइंग टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है।
किसानों-छोटे आढ़तियों ने की थी शिकायत
मंडी में खरीद शुरू से ही प्रभावित है। खरीद क्षमता बढ़ाने के लिए फतेहाबाद के मिलर का आवेदन अटका तो खरीद भी मंदी हो गई थी। उठान का हाल यह कि सैकड़ों बैग मंडी परिसर में ही पड़े हैं। इससे परेशान किसानों और छोटे आढ़तियों ने शिकायत की। इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने एफसीआई व जिला प्रशासन को जांच के निर्देश दिए थे।
सीएम फ्लाइंग टीम मंगलवार को मंडी आई थी। टीम ने अपनी जांच पड़ताल की। इससे खरीद भी बाधित रही। टीम ने रिकाॅर्ड देखा है। बुधवार को खरीद की जाएगी।
- दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी।