फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Flying raids Meham Nagar Palika

Rohtak: महम नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा , नदारद मिले अधिकारी और कर्मचारी

Thu, 13 Feb 2025 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महम
संवाद न्यूज एजेंसी, महम Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 12:17 PM IST
सार

दरअसल, रोहतक की नगर पालिकाओं में कुछ गड़बडि़यों की शिकायतें मिल रही थी और सोमवार को सांपला व कलानौर नगर पालिकाओं में सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा तो अनियमितताओं की पुष्टि हो गई। इसके बाद वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने सुबह करीब 9 बजे ही महम नगर पालिका का कार्यालय खुला तो कार्यालय में पहुंच गए।

विज्ञापन
CM Flying raids Meham Nagar Palika
महम नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की सांपला और कलानौर नगर पालिका में छापा कार्रवाई के बाद वीरवार को महम नगर पालिका में छापा कार्रवाई की गई। इसमें सीएम फ्लाइंग टीम समय से कार्यालय पहुंच गई, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी नदारद थे। सूचना के बाद आनन-फानन अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उड़न दस्ते ने दस्तावेजों की जानकारी ली। कुछ मामलों में गड़बड़ी मिली है। अभी भी उड़न दस्ते की कार्रवाई जारी है।  
विज्ञापन


दरअसल, रोहतक की नगर पालिकाओं में कुछ गड़बडि़यों की शिकायतें मिल रही थी और सोमवार को सांपला व कलानौर नगर पालिकाओं में सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा तो अनियमितताओं की पुष्टि हो गई। इसके बाद वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने सुबह करीब 9 बजे ही महम नगर पालिका का कार्यालय खुला तो कार्यालय में पहुंच गए। लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों का कोई अता-पता नहीं मिला। काफी देर बाद सूचना मिली तो अधिकारी-कर्मचारी आनन-फानन मौके पर पहुंचे और उसके बाद ही सीएम फ्लाइंग टीम जांच कर सकी। हालांकि दोपहर तक जांच जारी रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed